{"_id":"5bebf46cbdec22699b14a279","slug":"these-are-the-most-expensive-diamond-of-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के 6 सबसे महंगे हीरे, बड़े-बड़े धन कुबेर देखते हैं इनको खरीदने का सपना","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
ये हैं दुनिया के 6 सबसे महंगे हीरे, बड़े-बड़े धन कुबेर देखते हैं इनको खरीदने का सपना
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Pink Legacy Diamond
- फोटो : BBC
Link Copied
एक दुर्लभ गुलाबी हीरे को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 362 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। प्रति कैरेट कीमत के हिसाब से यह एक विश्व रिकॉर्ड है।'पिंग लेगेसी' नाम का यह हीरा सिर्फ 19 कैरेट वजनी है। इसे अमरीकी ब्रैंड हैरी विंस्टन ने जेनेवा में हुई एक नीलामी में खरीदा।
क्रिस्टीज ऑक्शन हाउस के यूरोप प्रमुख के मुताबिक, "इस हीरे की प्रति कैरेट कीमत करीब 19 करोड़ रुपये है जो एक विश्व रिकॉर्ड है।"इस हीरे को नीलामी शुरू होने के महज़ पांच मिनट के भीतर खरीद लिया गया।
Trending Videos
2 of 6
Oppenheimer Blue diamond
ओपनहाइमर ब्लू - मई 2016 में 'ओपनहाइमर ब्लू' हीरा 506 डॉलर यानी 329 करोड़ रुपये में बिका था। 14.62 कैरट के इस हीरे को जेनेवा के क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने फोन के जरिए हुई नीलामी में बेचा था। हीरे को किसने खरीदा इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Blue Moon Diamond
- फोटो : Telegraph
ब्लू मून - नवंबर 2015 में एक अंगूठी पर लगे 12.03 कैरेट 'ब्लू मून' हीरे की नीलामी हुई थी। हांगकांग के व्यवसायी जोसफ लू ने इसके लिए 4.84 करोड़ डॉलर यानी 315 करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने अपनी 7 साल की बेटी के लिए इस हीरे को खरीदा और अपनी बेटी के नाम पर इसका नाम रखा 'ब्लू मून ऑफ जोसेफाइन'।
4 of 6
Sunrise ruby Diamond
- फोटो : Daily Express
सनराईज रूबी - गाढ़े लाल रंग के इस 25.59 कैरट के ''सनराईज रूबी' जवाहरात को एक व्यक्ति ने 3 करोड़ डॉलर यानी 195 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में इतने ऊंचे दाम पर बिका ये जवाहरात हीरे के बाद बिका सबसे कीमती पत्थर था।
विज्ञापन
5 of 6
Orange Diamond
नारंगी हीरा - नवंबर 2013 में क्रिस्टी ऑक्शन हाउस ने 'दुनिया के सबसे बड़े नारंगी हीरे' की नालामी की थी। उस वक्त ये हीरा प्रति कैरट सबसे अधिक दाम पर बिका था। ये हीरा 15.6 करोड़ रुपये प्रति कैरट के दाम पर बिका था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।