फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गांव में इंसानों से ज्यादा नजर आते हैं गुड्डे-गुड़िया, तस्वीरें हैरान कर देंगी

Sat, 29 Oct 2016 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
Japanese Village Where Dolls Outnumber People
क्या कभी आपने ऐसे गांव के बारे में सुना हैं जहां इंसानों से ज्यादा गुड्डे-गुड़िया नजर आते हों, चाहे वह घर हो या फिर स्कूल सब जगह अपको सिर्फ कपड़े से बने इंसानो के पुतले ही नजर आएंगे।
Japanese Village Where Dolls Outnumber People
जापान के भीतरी द्वीप में शिकोकू नाम का एक गांव है जहां ज्यादातर लोग ये गांव छोड़कर जा चुके हैं। जो जो इस गांव से जाता है या फिर जिसकी भी मौत होती है यहां रहने वाली एक महिला इन सबके गुड्डे-गुड़िया बना देती है।
Japanese Village Where Dolls Outnumber People
इस गांव में केवल 35 लोग बचे हैं। वहीं सुकीमी अयानो नाम की महिला गांव छोड़ चुके अपने रिश्तेदारों और गांववालों के गुड्डे-गुड़िया बनाती रहती है। ये उन्हें सिलती है और किसी को अपना ताउ तो किसी को चाचा कहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese Village Where Dolls Outnumber People

सुकीमी की उम्र 65 साल है। इस उम्र में भी वो गांव में बचे लोगों के मुकाबले काफी जवान हैं। उनका कहना है‌ कि सालों पहले अपने पिता की देख-रेख करने के लिए वो ओसाका से गांव चली आई थी। पिता के मृत्यु के बाद और धीरे-धीरे कम होती जनता के बीच उन्होंने तय किया कि वो वहां से नहीं जाएंगी और एक नए तरह का गांव तैयार करेंगी। इस नए गांव में वही पुराने लोग रहेंगे लेकिन जिंदा नहीं गुड्डे-गुड़िया की शक्ल में।
विज्ञापन
Japanese Village Where Dolls Outnumber People
सुकीमी का कहना है कि लोगों के चले जाने के बाद भी ये गुड्डे गुड़िया उनके लिए जिंदा हैं और साथ में रहते हैं। गांव में घूमते-फिरते बूढ़ें हों या फिर खेलते-कूदते बच्चे। सब जीवित हैं। वो हर रोज अपना सारा काम निबटाकर किसी ना किसी गांव वाले को सीने बैठ जाती हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने क्लास में पढ़ते बच्चे, टीचर, उनके ‌रिश्तेदार, चाय की दुकान पर बैठे कई लोग, सभी को बना डाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed