सब्सक्राइब करें

अपनी ही मां के मृत शरीर के साथ 1 साल तक रहता रहा बेटा, वजह आपकी सोच से परे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Man Lives With Mothers Dead Body in Spain
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। पैसे के लालच में लोग कितना नीचे गिरते जा रहे हैं। इसका अंदाजा लगा पाना आज के समय में मुश्किल होता जा रहा है। मां और बेटे की इस खबर को पढ़कर आपका खून खौल उठेगा। एक बेटा लगभग 1 साल तक अपनी मां की डेड बॉडी तक से पैसे ऐंठता रहा। सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन ये घटना सच है। 

 
Trending Videos
Man Lives With Mothers Dead Body in Spain
- फोटो : social media

दरअसल, स्पेन में एक निकम्मे बेटे ने अपनी मरी हुई मां का शव लगभग एक साल तक इसलिए रख रखा था क्योंकि उसे मां की पेंशन मिलती रहे और उसका खर्च चलता रहे। हालांकि मामले का खुलाना होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Lives With Mothers Dead Body in Spain
- फोटो : File Photo

स्पेन पुलिस ने बताया कि मृत महिला की उम्र लगभग 92 साल थी। उसकी मौत कैसे और कब हुई इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने 62 वर्षीय बेटे को धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में ले लिया है। महिला की डेड बॉडी पूरी तरह से सड़-गल चुकी थी। 

Man Lives With Mothers Dead Body in Spain
- फोटो : File Photo

लाश सड़ने के बाद फ्लैट से बहुत बदबू आ रही थी। बदबू जब ज्यादा फैल गई तब पड़ोसियों ने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली, जहां उन्हें महिला की सड़ी हुई डेड बॉडी मिली। पुलिस ने फौरन बॉडी के साथ रहे हैं महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Man Lives With Mothers Dead Body in Spain
- फोटो : File Photo

पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी मां की पेंशन उसे मिलती रहे इस वजह से उसने मां की मौत की खबर लोगों को नहीं दी। डेड बॉडी को देखकर पुलिस का कहना है कि बॉडी लगभग सालभर पुरानी है। हालांकि, जांच के बाद ही आगे कुछ पता चल पाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed