सब्सक्राइब करें

शादी के लिए बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहे थे मां-बाप, लड़की ने सिखा दिया ऐसा सबक

फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Parents Forcing daughter for the wedding she gave reply in shocking way
Lulu Jemimah, 32
जब हमारी उम्र 30 साल की हो जाती हो तो घर वालो की चिंता बढ़ जाती है। उस वक्त सब एक ही रट लगा लेते हैं कि अब तो शादी कर लो। उम्र भी हो चुकी है। इस पर भी जब घरवालों का जोर नहीं चल पाता तो पड़ोसी, रिश्तेदारी की मदद भी ली जाती है। वे भी दबाव डालने के काम आते सोचो।


चारों तरफ एक ऐसा माहौल तैयार हो जाता है कि जिसमें चिड़चिड़ाहट होने लगती है। कुछ ऐसा ही हुआ युगांडा की इस लड़की के साथ और फिर जो हुआ उसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां, शादी के सवालों से परेशान हो चुकी इस लड़की ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर एक अनोखा कदम उठा लिया। आप सोच भी नहीं सकते कि इस लड़की ने ऐसा क्या किया होगा... 
Trending Videos
Parents Forcing daughter for the wedding she gave reply in shocking way
Lulu Jemimah, 32
जी हां, वह इन सबसे इतना ज्यादा तंग आ चुकी थी कि उसने खुद से ही शादी करने का फैसला कर लिया। ये कहानी है ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट लुलु जेमिमाह की जिसकी उम्र 32 साल है। लुलु के घर वाले लगातार उसे शादी के बंधन में बंधने की सलाह दे रहे थे। लेकिन लुलु के दिमाग में शादी सबसे आखिर में आने वाली चीज थी क्योंकि वह वर्तमान में एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में क्रिएटिव राइटिंग में मास्टर्स की डिग्री कर रही है।

अपने माता-पिता की इस जिद को पूरा करने के लिए लुलु ने अपना दिमाग लगाया और एक 'मॉक वेडिंग' की तैयारी कर ली। आप सोच रहे होंगे कि ये मॉक वेडिंग क्या चीज है..? है न.. ये हम आपको आगे बताने वाले है। सिर्फ इतना ही नहीं लुलु ने अपने सभी जानने वालों को इस शादी में बुलाया। लुलु शादी की पूरी तैयारी के साथ वेन्यू पर पहुंची। दुल्हन का लिबास में वह बहुत सुंदर लग रही थी। परिवार वाले भी बहुत खुश थे। लेकिन जब लुलु ने दूल्हे के बारे में बताया तो सब चौंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parents Forcing daughter for the wedding she gave reply in shocking way
Lulu Jemimah
जी हां, लुलु ने जब कहा कि वह अपने आप से शादी करने जा रही है तो उसके पैरेंट्स लुल के निर्णय से बहुत ज्यादा हैरान हो गए थे लेकिन लुलु कहती हैं कि वह अपने आपके लिए सबसे अच्छी है क्योंकि वह खुदकी पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा प्रतिबद्ध है। वह बताती हैं कि पूरे दिन का खर्च केवल 188 रुपए ही आया क्योंकि लुलु को बस पब वेन्यू तक पहुंचने में पैसे खर्च करने पड़े।

बाकी का खर्च दोस्तों ने मैनेज कर लिया। वह खुश है कि उसे ऐसे दोस्त नसीब हुए हैं जिन्होंने उसकी मुश्किल घड़ी में भी मदद की। लुलु को अपनी जिंदगी से बेहद प्यार है और वह एकैडेमिक बनने और अपने सपने को साकार करने के लिए पूरी जी जान लगा देगी। वहीं लुलु का परिवार बस एक ही सवाल करता था कि 'शादी कब कर रही हो'।
Parents Forcing daughter for the wedding she gave reply in shocking way
Lulu Jemimah
जब लुलु 16 वर्ष की थी तब उसके पिता ने उसकी शादी में वेडिंग स्पीच बोलने के लिए उसे एक कागज पर लिख लिया था। हरएक बर्थडे पर उसकी मां ने उसके लिए दुआएं कीं इसमें उन्होंने लुलु के लिए एक अच्छा पति भी मांगा था। लुलु इससे पहले फ्रीलांस जर्नलिस्ट और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के कम्युनिकेशन्स कंसल्टेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं।

इसके बाद लुलु ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मास्टर्स के लिए आवेदन किया तो वहां उनको मौका मिल गया। लुलु को यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऑक्सफोर्ड में उसका चयन हो गया है। लेकिन दुख की बात ये है कि इतनी बड़ी सफलता हाथ लगने के बावजूद उसके माता-पिता को बस यही चिंता सताती रहती है कि वह ब्वॉयफ्रेंड कब बनाएगी और शादी कब करेगी। इसीलिए लुलु ने शादी की ऐसी प्लानिंग की ताकी घर वाले भी खुश रहे और वो भी अपने सपनों को जी सके। 

 
विज्ञापन
Parents Forcing daughter for the wedding she gave reply in shocking way
marriage
लुलु अगस्त में अपने घर युगांडा आई। उस वक्त घर पर जश्न का माहौल था। वक्त था लुलु के बर्थडे को सेलिब्रेट करने का... घर वालों ने इस बार तो लुलु की शादी करवाने के लिए पूरी तरह से सोच रखी थी। लुलु ने अपने दोस्त से शादी के प्रेशर के बारे में बात की तो उसकी दोस्त ने वेडिंग गाउन खरीदने की सलाह दी।

तभी लुलु ने फैसला किया कि वह खुद से ही शादी करेगी। और लुलु ने अपने 32वें जन्मदिन पर एक सेरेमनी का रखी जिसमें उसने अपने आपसे शादी रचाई। पार्टी में लोगों ने पूछा कि दूल्हा कौन है तो लुलु ने बताया कि यह एक सरप्राइज होगा। और लुलु ने फिर सबको ऐसा चौंकाने वाला सरप्राइज दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed