{"_id":"5bed4083bdec2269960bc38b","slug":"people-celebrate-bizarre-festival-in-this-region-known-as-wet-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में सोमवार को लड़कों को मिलती है छूट, मनपसंद लड़की के साथ कर सकते हैं ये काम","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस देश में सोमवार को लड़कों को मिलती है छूट, मनपसंद लड़की के साथ कर सकते हैं ये काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Poland
Link Copied
सोमवार का दिन बड़ा कष्टकारी होता है। रविवार के आलस भरे दिन के बाद स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर और दुकान जाने वाले लोगों तक शायद ही कोई इस दिन को पसंद करता हो। खासकर सोमवार की सुबह सबसे पीड़ादायक होती है, पता ही नहीं चलता कि रविवार की रात कब बीत गई। लेकिन दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां सोमवार किसी उत्सव से कम नहीं होता है। यहां सोमवार को लड़कों को खास छूट दी जाती है।
Trending Videos
2 of 5
Wet Monday Poland
बात हो रही है मध्य यूरोपीय देशों की। पोलैंड, चेक गणराज्य और पूर्वीय यूरोप के देश यूक्रेन में एक खास सोमवार को छूट दी जाती है। इस दिन लड़के अपनी पसंदीदा लड़की को सिर से लेकर पैर तक भीगा सकते हैं। इसके पीछे का कारण बड़ा दिलचस्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Wet Monday Poland
इन देशों में ईसाई धर्म अपनाने के बाद वेट मंडे (गीला सोमवार पर्व) मनाने का चलन शुरू हो गया। ईस्टर के सोमवार के दिन यहां लोग एक दूसरे पर पानी फेंकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस एक दूसरे पर पानी डालने से पाप धुल जाते हैं। लेकिन एक खास वजह है जिसके कारण लड़कों को यह छूट दी जाती है।
4 of 5
Wet Monday Poland
दरअसल मूल परंपरा ये है कि यदि गांव या इलाके की सबसे खूबसूरत लड़की को कोई लड़का पानी से भिगोते हैं और वह लड़की इसका विरोध नहीं करती है तो आपके पाप मिट जाएंगे। लेकिन समय के साथ परंपरा में भी बदलाव हो गया है। अब लड़के किसी भी लड़की को पानी से भिगो देते हैं। कई बार तो छीना झपटी में बाल्टियां गिर जाती हैं और कार के शीशे तक टूट जाते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़कों को ये मौका मिलता है, लड़कियों को भी पाप धोने का अवसर दिया जाता है। लेकिन उसके लिए अलग दिन तय है।
विज्ञापन
5 of 5
Wet Monday Poland
इस्टर में मंगलवार का दिन लड़कियों के लिए तय है। वो चाहें तो लड़कों को भिगोकर पापों से मुक्ति पा सकती हैं लेकिन अमूमन ऐसा होता नहीं है। सोमवार के दिन ही लड़के और लड़कियां एक दूसरे पर पानी फेंक कर इस त्योहार को मना लेते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।