{"_id":"5bfea215bdec2241cb56a998","slug":"pregnant-woman-had-strange-25-kg-cyst-doctors-found-in-ultrasound-cyst-pregnancy-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुब्बारे की तरह फूल रहा था महिला का पेट,प्रेग्नेंसी समझ कराया अल्ट्रासाउंड, हकीकत जान डॉक्टर हैरान","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
गुब्बारे की तरह फूल रहा था महिला का पेट,प्रेग्नेंसी समझ कराया अल्ट्रासाउंड, हकीकत जान डॉक्टर हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Social Media
Link Copied
महिलाएं अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहती हैं और डाइटिंग का विशेष ध्यान रखती हैं। लेकिन इंग्लैंड में एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर डॉक्टरों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। एक महिला का पेट लगातार बढ़ता जा रहा था, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद महिला डर गई और डॉक्टर हैरान हो गए।
Trending Videos
2 of 7
- फोटो : Social Media
दरअसल, ये कहानी इंग्लैंड के स्वानसी शहर में रहने वाली 28 साल की कीली फावेल की है। इनका वजन अचानक बढ़ने लगा था और पेट धीरे-धीरे फूलता जा रहा था, तब कीली को लगा कि वो प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर उसका पार्टनर जैमी गिबिन्स भी काफी खुश हो गया। ये दोनों पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : Social Media
हालांकि जब कीली ने प्रेग्नेंसी टेस्ट करके देखा तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद उसे लगा कि शायद मोटापे की वजह से ऐसा हो रहा है। साल 2016 में जब कीली की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई तो उसने डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया।
4 of 7
- फोटो : Social Media
ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने कहा ये दवा के साइड इफेक्ट की वजह से हो रहा है। लेकिन जब कीली ने बताया कि वह उस दवा को लेना छह महीने पहले ही बंद कर चुकी है। तो डॉक्टर को भी लगा कि वो प्रेग्नेंट है और कंफर्म करने के लिए उन्होंने उससे अल्ट्रासाउंड स्केन कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
5 of 7
pregnant and cyst test
- फोटो : Social Media
कीली ने पिछले साल जनवरी में अल्ट्रासाउंड कराया था, इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट ने जब पेट के आसपास डिवाइस को घुमाया तो स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आया, वो खाली दिखा। जिसके बाद कीली बेहद परेशान हो गई। जब कीली ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसके पेट में ओवेरियन सिस्ट बन गया है, जिसकी वजह से उसका पेट इतना फूल गया है और वजन इतना ज्यादा बढ़ गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।