सब्सक्राइब करें

मिलिए जानवरों के इस जबरा फैन से, पहनाता है सोना-चांदी, देखभाल के लिए रखे हैं 50 लोग

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
Strange Animal Lover Ties Animal with Gold Weird Pet News Wear Gold Chain
मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह। - फोटो : Social Media

आजतक आपने तरह-तरह के पशु प्रेमी देखे होंगे लेकिन आज हम जिनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनका पशु प्रेम जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कोई भी व्यक्ति अपने जानवरों को 70 से 75 लाख का सोना पहनाए यह बात सच में आश्चर्यजनक है। विदेशी हैट, काले चश्मे और आन-बान शान के साथ मेले में विधायक अनंत सिंह अपने पशु शिविर में घोड़े-हाथी और भैंस के साथ पहुंचे हैं। मेले में देसी-विदेशी सैलानी भी उनके शिविर को देखने के लिए आ रहे हैं।

Trending Videos
Strange Animal Lover Ties Animal with Gold Weird Pet News Wear Gold Chain
- फोटो : Social Media

दरअसल विश्व का सबसे बड़ा पशु मेला सोनपुर मेला शुरू हो चुका है और इस मेले में बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह भी अपने हाथी-घोड़े और भैंस के साथ पहुंचे हैं, जहां लोग उनके पशु शिविर में खिंचे चले आ रहे हैं। कभी डेढ़ करोड़ की गाड़ी तो कभी 20 लाख की बग्घी का शौक रखने वाले बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह का अंदाज सबसे निराला है। इनका शौक और एशो आराम हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange Animal Lover Ties Animal with Gold Weird Pet News Wear Gold Chain
- फोटो : Social Media

अबकी बार विधायक अनंत इसलिए चर्चा बटोरे हुए हैं क्योंकि लोग शादियों में जितने सोने-चांदी के गहने अपनी बहू-बेटियों के लिए नहीं बनवाते होंगे उतने तो इन्होंने अपने पशुओं के गले में पहना रखे हैं। विधायक ने हर जानवर के गले में 200 से 250 ग्राम वजन की सोने की चेन पहना रखी है। सोनपुर पशु मेले में पूरा घोड़ा बाजार विधायक के शौक और उनके पशुओं को देखने के लिए गुलजार है।

Strange Animal Lover Ties Animal with Gold Weird Pet News Wear Gold Chain
- फोटो : youtube

विधायक के 10 मवेशियों के गले में लगभग 70 लाख रुपए की कीमत के जेवर पहनाए गए हैं। विधायक साहब तीन घोड़े, एक हाथी और गायों के साथ मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनके हर पशु के गले में सोने की भारी भरकम चेन पहनाई गई है। सभी जानवरों के गले में सोने की चेन का लगभग पूरा वजन ढाई किलो के करीब है। ढाई किलो सोने की कीमत लगभग 75 लाख के करीब होती है।   

विज्ञापन
Strange Animal Lover Ties Animal with Gold Weird Pet News Wear Gold Chain
- फोटो : Social Media

विधायक के खेमे में पशुओं के खाने का भी विशेष ख्याल रखा जाता है। विधायक के सहयोगी राजू मुखिया ने बताया हाथी पूर्वी के साथ सभी जानवर चारे के अलावा काफी मात्रा में फल और दूध पीते हैं। पूर्वी लगभग 20 किलो सेब रोज खाती है। इसके अलावा सेब गाय और अन्य पशुओं को भी दिया जाता है, घोड़े भी खूब दूध पीते हैं। राजू ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 50 हजार रुपए पशु के खाने पर खर्च होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed