{"_id":"5c08f9adbdec2241c6365dc9","slug":"strange-mother-and-son-news-both-look-equal-age-hiding-deep-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन दोनों को देखकर लोग खा जाते हैं धोखा, तस्वीर में छिपा है एक गहरा राज","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इन दोनों को देखकर लोग खा जाते हैं धोखा, तस्वीर में छिपा है एक गहरा राज
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
Link Copied
इन मां-बेटे को देखकर अक्सर ही लोग धोखा खा जाते हैं। दरअसल, इंग्लैंड के बोल्टन शहर में रहने वाली 41 साल की शिम्मी मुंशी जब भी अपने बेटे के साथ कहीं ताजी हैं तो लोग उसे लड़के की गर्लफ्रेंड या बहन समझने लगते हैं।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : social media
शिम्मी के मासूम चेहरे को देख उसके सारे दोस्त और परिजन भी उससे जलते हैं, उन्हें लगता है कि शिम्मी के पास हमेशा जवान दिखने वाला कोई राज है, जिसे वो उनके साथ साझा नहीं कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि महिला पिछले 10 साल से एक ऐसी बीमारी से परेशान है जिसकी वजह से वह एक दिन में 60 से ज्यादा उल्टियां तक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : social media
शिम्मी मुंशी (41) अपने 20 साल के बेटे आमीन की मां हैं। शिम्मी अफन उम्र से कहीं कम दिखाई देती हैं, जिसकी वजह से लोग उन्हें देखकर अक्सर धोखा खा जाते हैं। शिम्मी का कहना है कि जवान होने के बाद से ही मैं मेरे लुक्स में कोई बदलाव नहीं आया है। वक्त के साथ जहां मेरे दोस्तों को झुर्रियां आने लगीं, वहीं मैं उल्टी दिशा में जाने लगी। लेकिन मुझे भी नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है।
4 of 6
- फोटो : social media
कुछ साल पहले तक जब वो आमीन को लेने स्कूल जाती थी, तो अन्य मम्मियां उससे पूछती थीं कि क्या उसने कोई प्लास्टिक सर्जरी कराई है या वो कोई खास तरह का क्रीम यूज करती है। लेकिन उन्हें ये जानकर बेहद दुख होता था कि मेरे पास जवां बने रहने का कोई राज नहीं है। शिम्मी के पेरेंट्स सिराज और नूई रिटायर हो चुके हैं, लेकिन वे भी अपनी उम्र से काफी कम दिखते हैं। शिम्मी अपने बेहद यंग दिखने के पीछे अपने आनुवांशिक जीन्स को ही वजह मानती है। उसका कहना है कि अगर किसी को क्रेडिट मिलना चाहिए तो वो मेरे पेरेंट्स हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शिम्मी को देख कई लोग कहते हैं कि या तो उसने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई होगी या फिर वो अलग-अलग तरह के क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती होगी। हालांकि शिम्मी इन सब बातों से इनकार करती है। ब्यूटी सीक्रेट बताते हुए शिम्मी कहती हैं वो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती। लेकिन इसके बाद भी त्वचा का बेहद ख्याल रखती है। उसके मुताबिक वो मॉइश्चराइजर भी वही खरीदकर लाती है, जो उसे स्पेशल ऑफर में मिलता है। वो ग्रीन टी पीती है और सिगरेट और शराब से दूर रहती है। साथ ही वो नियमित रूप से जिम जाती है और खूब पानी पीती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।