{"_id":"5bfa6f0dbdec2241d20015a7","slug":"unique-way-of-lie-detector-test-in-world-oldest-and-dangerous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले ऐसे होता था लाई डिटेक्टर टेस्ट, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह, उगलने लगते थे सच","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
पहले ऐसे होता था लाई डिटेक्टर टेस्ट, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह, उगलने लगते थे सच
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 03:37 PM IST
हम सभी ने लाई डिटेक्टर टेस्ट का नाम मीडिया, अखबार और फिल्मों आदि में सुन रखा है। अक्सर प्रचलित अपराधिक कांडों में यह टेस्ट सच उगलवाने के लिए किया जाता है। लाई डिटेक्टर टेस्ट के संबंध में ज्यादातर लोग जानते हैं कि एक ऐसी मशीन है जो झूठ पकड़ लेती है। लाई डिटेक्टर टेस्ट दो प्रकार से किया जाता है, एक तो पॉलीग्राफ टेस्ट और दूसरा ब्रेन मैपिंग टेस्ट। लाई डिटेक्टर टेस्ट को लेकर आज हम आपको जो बता रहे हैं वह जानकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : social media
आपको बता दें कि लाई डिटेक्टर टेस्ट का इस्तेमाल इंसान पर सैकड़ों साल पहले से होता आ रहा है। बस फर्क ये है कि आज मशीन से किया जाता है, लेकिन मिस्र में लाई डिटेक्टर टेस्ट की शुरुआत काफी सालों पहले हो चुकी थी। खबरों के मुताबिक मिश्र का 'अयिदाह कबीला' कई सालों से लाई डिटेक्टर टेस्ट से सच का पता लगा लेता है। इस काबिले के सच जानने के तरीके को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जी हां, इस टेस्ट को तो दूर अगर आप इस टेस्ट को करते भी देख लो, तो आप फटाफट सच बोल दोगे। इतना ही नहीं यह कबीला आज भी इस भयावह पुराने तरीके से सच उगलवा रहा है।हालांकि आजकल लगभग कबीलों में ये प्रथा बंद हो चुकी है। पर एक कबीला 'अयिदाह' आज भी इस तरीके का उपयोग कर रहा है।
4 of 5
- फोटो : File Photo
आप अयिदाह काबिले के इस तरीके को देखकर कांप जाओगे। इतना ही नहीं यहां के लोग इस तरीके के बाद झूठ पकड़ने का जो लॉजिक देते हैं, वह इंसान को शर्मसार कर देगा। कहा जाता है कि अयिदाह कबीले के लोग बिशाह परंपरा के तहत झूठ पकड़ते हैं। इस तरीके में एक लोहे की रॉड को गर्म किया जाता है। उस गर्म रॉड को आरोपी की जीभ पर चिपकाया जाता है, जिस आरोपी की जीभ पर फफोले हो जाते हैं, उसे दोषी मान लिया जाता है। यह तरीका मौत से कम नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 5
dem
- फोटो : File Photo
यहां के लोगों का मानना है कि झूठ के आरोपी की जीभ पर फफोले पड़ते हैं। इस कबीले के अनुसार जो व्यक्ति झूठ बोलता है, वो नर्वस होता है। जिस कारण उसकी जीभ सूख जाती है, जब सूखी जीभ पर धातु की छड़ चिपकाई जाती है तो फफोले पड़ जाते हैं। वहीं जो व्यक्ति निर्दोष होते हैं उसकी जीभ पर सलाइवा रहता है, जिस कारण उसके फफोले नही पड़ते है। इस कबीले के इस तर्क को वैज्ञानिक ढंग से देखा जाए तो यह कहीं न कहीं सच लगता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।