{"_id":"5bfe4829bdec2241486fc6ba","slug":"weird-animal-found-near-hotel-in-greater-noida-viral-images-strange-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के करीब एक होटल के पास दिखा अजीबोगरीब जानवर, देखते ही मच गई भगदड़","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
दिल्ली के करीब एक होटल के पास दिखा अजीबोगरीब जानवर, देखते ही मच गई भगदड़
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जंगली जानवर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक अजीब सा जानवर दिखने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के होटल ली ग्रैंड के आसपास के इलाके में बीते मंगलवार सुबह एक अजीब सा दिखने वाला विचित्र जंगली जानवर देखा गया।
Trending Videos
2 of 6
Symbolic picture
- फोटो : Hakai Magazine
सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगली जानवर की तलाश में जुट गई। आपको बता दें कि होटल ली ग्रांड कासना कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। बताया जा रहा है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे पता चल रहा है कि यह जानवर फिशिंग कैट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Symbolic picture
- फोटो : WILDLIFE AT RISK
जबकि पुलिस का कहना है कि कासना कोतवाली क्षेत्र में पी थ्री, ओमेगा सेक्टर के पास स्थित ली ग्रांड होटल के पास मंगलवार सुबह फिशिंग कैट देखा गया। जिससे पी थ्री ओमेगा सेक्टर और होटल में ठहरे पर्यटकों में दहशत बनी हुई है। होटल में ठहरे पर्यटकों ने फिशिंग कैट की तस्वीरे मोबाइल में भी कैद की हैं।
4 of 6
- फोटो : file photo
पुलिस ने इस बारे में वन विभाग को बताया और टीम को मौके पर बुलाया। वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पर्यटकों के मुताबिक उनको दो दिन से लगातार होटल की बॉलकनी से फिशिंग कैट दिख रहा था, फिशिंग कैट मछलियों का शिकार करता है।
विज्ञापन
5 of 6
जंगली जानवर
- फोटो : अमर उजाला
होटल ली ग्रांड में पिछले तीन दिनों से ठहरे दिल्ली के रहने वाले अधिवक्ता राजमी खान ने बताया कि दो दिन पूर्व जब वो सुबह उठकर बॉलकनी में आए तो उन्होंने होटल के पीछे झाड़ियों में एक जंगली जानवर जैसे जीव को देखा और अपने मोबाइल में उसकी तस्वीर कैद कर लीं। ं
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।