{"_id":"68d10d8a402224b57300b692","slug":"which-country-has-the-world-s-most-venomous-snake-know-name-sabse-jahrila-saap-kaun-sa-hai-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Venomous Snake: किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Most Venomous Snake: किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:19 PM IST
सार
Most Venomous Snake: दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का नाम इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) है। माना जाता है कि यह सांप दुनिया का सबसे जहरीला है। इनलैंड ताइपन सांप को बेहद शक्तिशाली जहर के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप?
- फोटो : Adobe Stock
Most Venomous Snake: सांप एक ऐसा खतरनाक जहरीला जीव है, जिसे देखने के बाद लोगों की हालत खराब हो जाती है। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 40 जमीन पर रहने वाले सांप हैं, तो वहीं 29 समुद्री सांप हैं। भारत में कोबरा और करैत को बेहद जहरीला माना जाता है। कई लोगों का मानना है कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है, लेकिन ऐसा नहीं है।
दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का नाम इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) है। माना जाता है कि यह सांप दुनिया का सबसे जहरीला है। इनलैंड ताइपन सांप को बेहद शक्तिशाली जहर के लिए जाना जाता है, तो वहीं भारत में रसेल वाइपर, कॉमन करैत और स्पेक्टेकल्ड कोबरा सबसे जहरीले सांप हैं।
Trending Videos
2 of 5
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप?
- फोटो : Adobe Stock
दुनिया का सबसे जहरीला सांप इनलैंड ताइपन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। भारत में सबसे अधिक मौत चार सांपों के काटने से होती है, जिनमें इंडियन कोबरा, कॉमन करैत, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप?
- फोटो : Adobe Stock
ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला सबसे जहरीला सांप इनलैंड ताइपन बहुत आक्रामक नहीं होता है, लेकिन इसके जहर को दुनिया का सबसे शक्तिशाली माना जाता है।
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनलैंड ताइपन के एक बार काटने पर जितना जहर निकलता है, उससे 100 लोगों की मौत हो सकती है। लेकिन यह सांप शांत स्वभाव का है और इंसानों के संपर्क में कम ही आता है। अगर इस सांप ने किसी को काट लिया तो उसका बचना मुश्किल होता है।
किस देश में पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला सांप? (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
इनलैंड ताइपन ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के मैदानों और मिट्टी की दरारों में पाया जाता है। हालांकि, दूरदराज के इलाकों में रहता है। इसकी वजह से यह सांप इंसानों को कम काटते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।