सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: पाकिस्तान की रगों में ही आतंकवाद बहता है, भारत-पाक मैच पर पड़ोसी मुल्क का यह वीडियो ही देख लीजिए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Sep 2025 11:22 AM IST
सार

इस मैच से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान खिलाड़ियों के मैदान पर किए गए विवादित जेस्चर्स को लेकर हो रही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी टीवी चैनल पर क्रिकेट शो के दौरान एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने चर्चा छेड़ दी है।

विज्ञापन
IND vs PAK: Terror Runs in Pakistan Veins, Viral Video Shows Pakistan True colours after India Asia Cup Match
साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ - फोटो : ANI/PTI
दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हरा दिया। इस मैच में भारत ने 172 रनों के लक्ष्य को छह विकेट शेष रहते हासिल किया। अभिषेक शर्मा की 39 गेंदों में 74 रनों की आतिशी पारी और शुभमन गिल के साथ 105 रन की साझेदारी ने टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। इसके अलावा तिलक 30 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-4 में टॉप पर अपनी जगह मजबूत कर ली है।


अगर पाकिस्तान को फाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें बाकी बचे मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान खिलाड़ियों के मैदान पर किए गए विवादित जेस्चर्स को लेकर हो रही है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी टीवी चैनल पर क्रिकेट शो के दौरान एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने चर्चा छेड़ दी है कि पाकिस्तान के रगों में आतंकवाद ही दौड़ता है।
Trending Videos
IND vs PAK: Terror Runs in Pakistan Veins, Viral Video Shows Pakistan True colours after India Asia Cup Match
अभिषेक ने हारिस को बल्ले से जवाब दिया - फोटो : PTI
वीडियो में क्या हुआ?
दरअसल, पाकिस्तानी टीवी चैनल पर शो के दौरान एंकर पूछता है कि क्या यहां से अगर पाकिस्तान की टीम दम लगाए तो मैच जीत सकते हैं? इस पर उस शो में बैठा एक क्रिकेट एक्सपर्ट कहता है, 'मेरे ख्याल में ऐसा कर दें या फिर कुछ लड़के फायरिंग ही कर दें...मैच ही खत्म करो। क्योंकि ये तो पक्का है कि हम मैच तो हारेंगे।' इस बात पर वह एक्सपर्ट और एंकर दोनों हंसते दिखाई पड़े। इसी शो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली और कामरान अकमल भी बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK: Terror Runs in Pakistan Veins, Viral Video Shows Pakistan True colours after India Asia Cup Match
हारिस रऊफ - फोटो : Twitter
रऊफ का विवादित जेस्चर
इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को ‘6-0’ का इशारा करते और हाथ से हवाई जहाज गिरने का जेस्चर किया था। फैंस का कहना है कि यह जेस्चर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के उस झूठे दावे को दोहराता है जिसमें उन्होंने छह भारतीय लड़ाकू विमान गिराने की बात कही थी।
IND vs PAK: Terror Runs in Pakistan Veins, Viral Video Shows Pakistan True colours after India Asia Cup Match
साहिबजादा फरहान - फोटो : PTI
फरहान का विवादित जश्न
इसी मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्ले को एके-47 की तरह पकड़कर यानी गनफायर जश्न मनाया। इस पर भारतीय फैंस भड़क उठे। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने इसे 'बेहूदा हरकत' और 'खेल भावना के खिलाफ' बताया। कई लोगों ने लिखा कि पाकिस्तान के खिलाड़ी बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि उनके लिए क्रिकेट महज खेल नहीं बल्कि नफरत का जरिया बन गया है।
विज्ञापन
IND vs PAK: Terror Runs in Pakistan Veins, Viral Video Shows Pakistan True colours after India Asia Cup Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI/PTI
आतंकवाद को उकसावा
भारतीय फैंस ने कहा कि पाकिस्तान की यह हरकतें यह दर्शाती हैं कि वहां की सोच अब भी आतंकवाद और उकसावे वाली है। एक यूज़र ने लिखा, 'मैच हारने के बाद भी ऐसी हरकतें करना यह दिखाता है कि पाकिस्तान की रगों में खेल से ज्यादा नफरत बहती है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'शर्मनाक! पाकिस्तान का लाइव टीवी पर बयान...मैच इतनी बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान के पैनलिस्ट खुलेआम कहते दिखे कि लड़के भेजकर गोलियां चलवा दो और मैच रुकवा दो। यही है पाकिस्तान की असली सोच। क्रिकेट में भी आतंक की बात!'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed