{"_id":"68d05048c93e62a7ee0d140c","slug":"asia-cup-2025-ind-vs-pak-indian-players-continues-no-handshake-policy-match-updates-know-details-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: सूर्यकुमार से तिलक तक... मैदान पर गूंजा 'नो हैंडशेक' का संदेश, पाक के गनफायर जश्न का मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: सूर्यकुमार से तिलक तक... मैदान पर गूंजा 'नो हैंडशेक' का संदेश, पाक के गनफायर जश्न का मुंहतोड़ जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:51 AM IST
सार
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद गनफायर सेलिब्रेशन किया था, जिसका जवाब भारतीय खिलाड़ियों ने मैच जीतकर और आखिरी में हाथ न मिलाकर दिया।
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद गनफायर सेलिब्रेशन किया था, जिसका जवाब भारतीय खिलाड़ियों ने मैच जीतकर और आखिरी में हाथ न मिलाकर दिया। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को छह विकेट से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट हराया था।
Trending Videos
2 of 4
साहिबजादा फरहान
- फोटो : PTI
साहिबजादा फरहान ने विवादित अंदाज में मनाया जश्न
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक पूरा होने के बाद 29 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के सामने विवादित तरीके से जश्न मनाया। उन्होंने हवा में बल्ले को लहराया और बंदूक का इशारा किया यानी फरहान ने गनफायर सेलिब्रेशन किया। फरहान के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
भारत ने उनके इस विवादित जश्न का जवाब अपने अंदाज में दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने 'नो हैंडशेक पॉलिसी' को जारी रखते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को एक बार फिर मुकाबले के बाद अनदेखा कर दिया। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या भारत की जीत के बाद मैदान से लौटे, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही बाकी खिलाड़ियों ने भी किया।
टॉस के वक्त भी नहीं मिलाया हाथ
इससे पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। ऐसा ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ ग्रुप चरण के मैच में भी किया था, जिसके बाद बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दो मेल किए थे। हालांकि, खेल की वैश्विक संस्था ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद पीसीबी ने एक विज्ञप्ति जारी की और बताया कि पायक्रॉफ्ट ने माफी मांगी है, जिसे भी आईसीसी ने खारिज किया और मीटिंग के दौरान पाकिस्तानी मीडिया मैनेजर द्वारा कैमरे के इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।