सब्सक्राइब करें

Asia Cup: फील्डिंग की गलतियों को भुला अभिषेक ने खेली आतिशी पारी, सुपर-4 में भी भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 22 Sep 2025 12:22 AM IST
सार

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजय अभियान जारी रखा है। इससे पहले टीम ने ग्रुप चरण में भी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 
Trending Videos
IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाया दबाव
पारी की पहली ही गेंद पर साहिबजादा फरहान को हार्दिक पांड्या की गेंद हाथ पर लगी, लेकिन वे बच गए। इसके तुरंत बाद अभिषेक शर्मा ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। फरहान उस वक्त खाता भी नहीं खोल पाए थे। 16 रन पर कुलदीप यादव ने भी उनका कैच टपकाया। इन गलतियों का नतीजा ये रहा कि पाकिस्तान ने पावरप्ले में 55 रन बना दिए, जो भारत के खिलाफ अब तक का उनका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
फरहान-अयूब की साझेदारी बनी मुसीबत
फखर जमां (15) जल्दी आउट हो गए, लेकिन फरहान और सैम अयूब ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों को निशाने पर लिया और 10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 91/1 पहुंचा दिया। यहां भारत की लचर फील्डिंग ने पाकिस्तान को मजबूत मंच दिया।
IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
दुबे ने कसी लगाम
ड्रिंक्स ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाजों ने थोड़ी वापसी की। दरअसल, गौतम गंभीर ब्रेक के दौरान मैदान पर आए और उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसका असर देखने को मिला। शिवम दुबे ने अयूब (21) और फरहान (58) को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने भी एक-एक विकेट झटका। पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला और रनगति थोड़ी धीमी हुई।
विज्ञापन
IND vs PAK T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
आखिरी ओवरों में नवाज-आगा का योगदान
पाकिस्तान की पारी के अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। 18वें ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर 146/4 था, लेकिन नवाज और कप्तान सलमान आगा ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 19वें ओवर में रोमांचक मोड़ आया जब मोहम्मद नवाज (21) रन आउट हो गए। सलमान ने एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन सूर्यकुमार यादव की शानदार थ्रो ने नवाज की पारी का अंत कर दिया। आखिरी ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए और भारत ने कसी हुई गेंदबाजी से उन्हें रोक लिया। नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन तक ही पहुंच सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed