सब्सक्राइब करें
LSG Inning
82/4 (10.3 ov)
Abdul Samad 7(10)*
Nicholas Pooran 3 (6)
Gujarat Titans elected to bowl

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में युवराज को पीछे छोड़ा; रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Sep 2025 11:21 PM IST
सार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आतिशी बल्लेबाज के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
ind vs pak: abhishek sharma hits Fastest 50s in Ind-Pak T20Is asia cup 2025 know records
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आतिशी बल्लेबाज के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का महामुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सलमान आगा के नेतृत्व वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा है। 
Trending Videos
ind vs pak: abhishek sharma hits Fastest 50s in Ind-Pak T20Is asia cup 2025 know records
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
युवराज सिंह को पीछे छोड़ा
पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। यह भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए किसी टी20 मुकाबले में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इस मामले में शीर्ष पर मोहम्मद हफीज हैं, जिन्होंने 2012 में भारत के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। अभिषेक ने अपने गुरू युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 29 गेंदों में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने उपकप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। मौजूदा टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए पहली 100+ साझेदारी है।

भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

गेंद बल्लेबाज जगह साल
23 मोहम्मद हफीज अहमदाबाद 2012
24 अभिषेक शर्मा दुबई 2025
29 युवराज सिंह अहमदाबाद 2012
32 इफ्तिखार अहमद मेलबर्न 2022
33 मिस्बाह-उल-हक डरबन 2007
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs pak: abhishek sharma hits Fastest 50s in Ind-Pak T20Is asia cup 2025 know records
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
अभिषेक का धमाका
इस मुकाबले में अभिषेक ने मौजूदा टूर्नामेंट का अपना पहला पचासा ठोका। वह 39 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें अबरार अहमद ने हारिस रऊफ के हाथों कैच कराया। इस मैच में अभिषेक ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 331 गेंदों में 50 छक्के पूरे किए।

T20I में सबसे कम गेंदों में 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज

गेंदें (50 छक्के) खिलाड़ी
331 अभिषेक शर्मा
366 एविन लुईस
409 आंद्रे रसेल
492 हजरतुल्लाह जजई
510 सूर्यकुमार यादव
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed