Weird News: दुनियाभर में गंगा को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। भारत में गंगा नदी को माता कहा जाता है और लोग गंगा मां कहकर पुकारते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान मात्र से सभी पाप धुल जाते हैं और गंगजल को अमृत माना जाता है। यह सदियों से चला रहा है। कहा जाता है कि गंगा का पानी पीने से इंसानों की कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
Weird News: कौन सा मुगल शासक हर दिन पीता था गंगाजल? आखिर क्या थी वजह
Weird News: गंगाजल को एक मुगल बादशाह स्वर्ग का पानी कहता था। वह पीने के लिए पवित्र नदी गंगा का पानी ही इस्तेमाल करता था। आइए जानते हैं कि कौन मुगल शासक गंगाजल पीता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगल शासक अकबर आगरा और फतेहपुर सीकरी में निवास करता था, तो उसके पीने के लिए यूपी के सोरों से गंगाजल लाया जाता था। अकबर ने जब लाहौर को राजधानी बना लिया, तो पीने के लिए हरिद्वार से गंगा पानी जाने लगा। दिल्ली और आगरा में ऋषिकेश और हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए कई घुड़सवारों की तैनाती की गई थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकबर घर पर और यात्रा के दौरान गंगाजल ही पीता था। गंगाजल लाने के लिए नदी के किनारे अपने सबसे भरोसे मंद लोगों को तैनात किया था। अकबर के लिए जार को सीलबंद कर पानी लाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता था कि उसमें कोई जहर न मिला सके।
Unakoti Temple: क्या है भारत के इस मंदिर की 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियों का रहस्य? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें
खाने में भी मिलाया जाता था गंगाजल
अकबर के लिए जो खाना बनाया जाता था उसमें यमुना और चेनाब नदी के पानी का इस्तेमाल होता था, लेकिन इसमें भी गंगा जल जरूर मिलाया जाता था। अकबर के अलावा उससे पहले बाबर और हुमायूं गंगा जल पसंद करते थे। वह गंगा जल को आब-ए-हयात यानी स्वर्ग का पानी मानते थे।
River: कहां बहती है दुनिया की सबसे प्रचानी नदी? डायनासोर से भी पुराना है इतिहास, उम्र जानकर छूट जाएंगे पसीने
जानिए क्या थी वजह
कुछ लोग मुगल शासकों के गंगा जल पीने के पीछे कई वजह बताते हैं। उनका कहना है गंगा नदी का पानी लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसकी वजह यह है कि गंगा जल में बैक्टीरिया भी नहीं पनपते हैं। लैब टेस्ट में यह साबित हो चुका है कि गंगा जल में कई ऐसे तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं। इनके चलते गंगा का पानी खराब नहीं होता है।