सब्सक्राइब करें

World Largest Gold Mine: किस देश में है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? जहां से हर साल निकलता है 48 टन सोना

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 05:09 PM IST
सार

World Largest Gold Mine: इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान है। इस खदान का नाम ग्रासबर्ग है, जहां से हर साल 48 टन सोना निकाला जाता है। 

विज्ञापन
Grasberg Mine Papua Indonesia World Largest And Richest Gold Mine
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? - फोटो : Adobe Stock

World Largest Gold Mine: सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। पीली धातु इतनी महंगी हो चुकी है कि आम इंसान के लिए खरीदना मुश्किल हो गया है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में सोने की खदाने हैं, जो वहां की समृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी खदान के बारें बताएंगे। आइए जानते हैं कि दुनिया कहां पर दुनिया की सबसे बड़ी खदान है। 


कहां है सोने की खदान? 

  • इंडोनेशिया के पापुआ क्षेत्र में एक सोने की खदान स्थित है। इस सोने की खदान का नाम ग्रासबर्ग है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर सोने की खदान है। इस खान से हर साल करीब 48 टन सोने का उत्पादन होता है।

 

  • मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इस खदान की सबसे बड़ी खासिय यह है कि सोने के साथ-साथ दुनिया की सबसे बड़ी तांबे की खदानों में से भी एक है।

 

  • ग्रासबर्ग खदान से निकलने वाले अयस्क में सोने और तांबे की उच्च मात्रा होती है। पापुआ के सबसे ऊंचे पर्वत पुंचक जया के पास ग्रासबर्ग खदान स्थित है। इस पूरे इलाके का टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने से निर्माण हुआ है और खनिज भंडारों से भरा हुआ है। 

 

  • ग्रासबर्ग खदान से बड़ी तादाद में सोना निकाला जाता है। इसका काफी बड़ा ऊपरी हिस्सा अब बंद भी हो चुका है। 


 

Trending Videos
Grasberg Mine Papua Indonesia World Largest And Richest Gold Mine
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? - फोटो : PTI

क्यों बना है खदान में एयरपोर्ट? 
 

  • इंडोनेशिया की इस खदान का संचालन बहुत बड़े पैमाने किया जाता है। वर्तमान समय में इसमें 20,000 लोग काम कर रहे हैं। इस खदान का अपना एयरपोर्ट और बंदरगाह है।

 

  • यहां पर कर्मचारियों के रहने के लिए घर, स्कूल और अस्पताल हैं। पहले यहां पर एक मील चौड़ा गड्ढा था, लेकिन सतह का भंडार काफी हद तक खाली हो गया है और अंडरग्राउंड उत्पादन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Grasberg Mine Papua Indonesia World Largest And Richest Gold Mine
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? - फोटो : एएनआई

कितना मौजूद है सोना? 
 

  • ग्रासबर्ग से साल 2023 में 52.9 टन सोना, 680,000 टन तांबा और 190 टन चांदी निकाली गई थी। यह इसे दुनिया की सबसे बड़ी खदान बनाते हैं।

 

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी इसमें अनुमानित 40 अरब डॉलर मूल्य का सोने के भंडार मौजूद हैं। 

Bactrian Camel: क्या है मंगोलियाई ऊंट की खासियत? जानकर हो जाएंगे हैरान, गणतंत्र दिवस की परेड में होंगे शामिल

Grasberg Mine Papua Indonesia World Largest And Richest Gold Mine
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

कब हुई थी इसकी खोज? 

  • डच भूविज्ञानी जीन जैक्स डोजी ने साल 1936 में यहां खनिजों की खोज की थी। लेकिन 1960 के दशक में बड़े पैमाने खनन शुरू किया गया। इस दशक में फ्रीपोर्ट मैकमोरन को यहां खनन का अधिकार मिला था।

 

  • इसके बाद से ग्रासबर्ग का लगातार विस्तार होता रहा है। इंडोनेशियाई सरकार ने कुछ समय पहले ही फ्रीपोर्ट मैकमोरन को 2041 तक खनन की अनुमति दी है।

Solar Eclipse: कब लग रहा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिखाई देगा? दिन में ही हो जाएगी रात

विज्ञापन
Grasberg Mine Papua Indonesia World Largest And Richest Gold Mine
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? - फोटो : ANI

कौन है फ्रीपोर्ट मैकमोरन? 

  • फ्रीपोर्ट मैकमोरन अमेरिका की एक प्रमुख खनन कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी तांबा उत्पादकों में से एक है। यह खनन कंपनी तांबा, सोना और मोलिब्डेनम जैसे महत्वपूर्ण खनिज निकालती है। इसका मुख्यालय फीनिक्स, एरिजोना में है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed