सब्सक्राइब करें

Alien News: इंसानों से अभी तक क्यों नहीं मिले एलियन, नई थ्योरी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
Why Aliens Have Not Met With Humans Till Date Know Facts Revealed in new theory News in Hindi
इंसानों से अभी तक क्यों नहीं मिले एलियन - फोटो : iStock

Aliens News in Hindi: इन दिनों एलियंस के बारे में नई नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दुनिया में एलियंस को लेकर कई अजीबोगरीब चीजें देखने और सुनने को मिलती हैं। दुनियाभर में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए हैं। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, लेकिन अभी उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन आए दिन एलियन और यूएफओ को लेकर नए-नए दावे किए जाते हैं। 

अब इस बीच एक नई थ्योरी सामने आई है जिसमें चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस नई थ्योरी में बताया गया है कि अभी तक एलियन और इंसानों के बीच क्यों संपर्क नहीं हुआ है। अब इस थ्योरी के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर एलियन रहते कहां हैं? अब इस थ्योरी की चर्चा हर तरफ हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर इस थ्योरी में क्या बताया गया है। 

Trending Videos
Why Aliens Have Not Met With Humans Till Date Know Facts Revealed in new theory News in Hindi
इंसानों से अभी तक क्यों नहीं मिले एलियन - फोटो : iStock

इटली के एक भौतिक विज्ञानी एनरिको फर्मी ने कहा था कि आने वाले 10 लाख वर्षों में एलियन पूरी गैलेक्सी में फैल जाएंगे। उन्होंने यह भविष्यवाणी 1950 के दशक में किया था। लेकिन अभी तक इंसानों और एलियंस के बीच कभी मुलाकात नहीं हुई। अब सवाल यह है कि आखिर यह एलियंस कहां पर हैं। यह विचार फर्मी पैराडॉक्स के तौर पर जाना जाता है। इसकी वजह से वैज्ञानिक और विशेषज्ञ सोचने पर मजबूर हो गए कि इंसान अभी तक एलियन से क्यों नहीं मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Aliens Have Not Met With Humans Till Date Know Facts Revealed in new theory News in Hindi
इंसानों से अभी तक क्यों नहीं मिले एलियन - फोटो : iStock

अब दो खगोल जीवविज्ञानियों (Astrobiologists) ने नए थ्योरी के जरिए इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है। इस थ्योरी के मुताबिक, इंसानों से ज्यादा एलियन समझदार हैं। कार्नेगी इंस्टीट्यूशन फॉर साइंस के डॉ माइकल वोंग और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ स्टुअर्ट बार्टलेट ने यह स्टडी की है जो रॉयल सोसायटी में प्रकाशित हुई है। 

Why Aliens Have Not Met With Humans Till Date Know Facts Revealed in new theory News in Hindi
इंसानों से अभी तक क्यों नहीं मिले एलियन - फोटो : iStock

एलियन की सभ्यता 

वैज्ञानिकों ने तर्क देते हुए कहा है कि इंसानों की तरह ही एलियन सभ्यता भी खत्म होती रही है। इसकी वजह से वह इतने सक्षम नहीं है कि खोज करने की क्षमता का विकास कर सकें। इतिहास में कई इंसानी सभ्यताएं भी ऐसी प्रक्रिया का सामना किया है। 

विज्ञापन
Why Aliens Have Not Met With Humans Till Date Know Facts Revealed in new theory News in Hindi
इंसानों से अभी तक क्यों नहीं मिले एलियन - फोटो : iStock

वैज्ञानिको ने स्टडी में बताया है कि धरती पर कई इंसानी सभ्यताओं का एक समय के बाद पूरी तरह से खात्मा हो गया है। उदाहरण के तौर रोमन साम्राज्य और प्राचीन मिस्र की सभ्यता को देख सकते हैं। एलियन भी ऐसे विकास और विनाश से नहीं बचे होंगे। वोंग और बार्टलेट ने जब कोई सभ्यता का असीम विकास करती है, तो एक बड़ी आबादी को जन्म देती है। इस वजह से सीमित समय में संसाधनों की असीमित मांग बढ़ जाती है। इसकी वजह से एक सभ्यता के खत्म होने की घटना घटती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed