{"_id":"5db97e9c8ebc3e01656ea920","slug":"why-indian-railway-use-more-bars-in-last-window-seat-in-sleeper-and-general-coaches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर ट्रेन के बोगियों में लगी ये खिड़की क्यों होती है सबसे अलग? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आखिर ट्रेन के बोगियों में लगी ये खिड़की क्यों होती है सबसे अलग? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और एकल सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हर रोज लाखों लोग ट्रेन का सफर करते हैं। और इन लाखों लोगों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे रोजाना लगभग 13000 ट्रेनों का संचालन करता है। आपने भी ट्रेन में सफर जरूर किया होगा, लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि बोगियों में दरवाजे के पास वाली खिड़की सबसे अलग क्यों होती है?
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेन की स्लीपर और जनरल बोगियों में खिड़कियों में सरिया लगा होता है। लेकिन दरवाजे के पास वाली खिड़की में सामान्य से अधिक सरिया लगा होता है। ट्रेन में सफर करने वाले लोगों ने इस चीज को जरूर नोटिस किया होगा। लेकिन इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दरवाजे के पास वाली खिड़की में चोरी होने का डर सबसे ज्यादा होता है। चोर अकसर इन खिड़कियों मे हाथ डालकर सामान चुरा लेते थे। क्योंकि इन खिड़कियों तक दरवाजे के पायदान से भी पहुंचा जा सकता है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रात के समय जब सभी यात्री सो रहे होते हैं, तब चोर इल खिड़कियों के जरिए आसानी से सामान चुरा लेते थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए ही इन खिड़कियों में सामान्य से अधिक सरिया लगा दिया गया। अधिक सरिया होने की वजह से गैप इतना कम हो गया कि खिड़की में हाथ घुस नहीं सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दरवाजों की खिड़कियों में भी अधिक सरिया वाली खिड़की लगाए जाने लगे हैं ताकि रात में आउटर में गाड़ी रुकने के दौरान चोर खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा न खोल पाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।