{"_id":"61ffb09e36557b5456513ae7","slug":"woman-can-not-smell-from-childhood-she-can-now-smell-after-recovering-from-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: इस महिला के लिए कोरोना महामारी बनी वरदान, चमत्कारिक रूप से वापस आ गई ये शक्ति","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: इस महिला के लिए कोरोना महामारी बनी वरदान, चमत्कारिक रूप से वापस आ गई ये शक्ति
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sun, 06 Feb 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंसान के सभी अंगों का अपना खास महत्व होता है। आंखों से वो इस खूबसूरत दुनिया को देखता है तो कानों से हर तरह की आवाज सुन सकता है। जीभ से स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकता है तो नाक से कुछ भी सूंघ सकता है। इनमें से किसी भी अंग की कमी हो तो काफी समस्या हो जाती है। ऐसे में एक मामला सामने आया है जहां एक महिला के पास जन्म से सूंघने की शक्ति ही नहीं थी। इसकी वजह से वो अपनी पसंदीदा चीजों की महक नहीं ले पाती थी। दरअसल, इंग्लैंड की रहने वाली 25 वर्षीय नैंसी सिंप्सन इस अजीबोगरीब समस्या से जूझ रही थी। उन्हें हमेशा इस बात का अफसोस होता था कि वो किसी भी चीज की महक नहीं ले सकती थीं। नैंसी इस समस्या से जन्म से परेशान थी, लेकिन अब उनकी इस समस्या का निवारण हो चुका है। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि उनकी ये समस्या दूर हो गई......
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नैंसी जब भी फूल, खाना, पर्फ्यूम जैसी किसी भी चीज को सूंघने जाती थीं, तो उन्हें किसी भी चीज की महक का अंदाजा नहीं लगता था। हालांकि, अब उनकी इस समस्या का निदान हो चुका है। दरअसल पूरी दुनिया में पिछले दो सालों से अधिक से फैली कोरोना महामारी ने जहां दूसरे लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। वहीं नैंसी के लिए ये महामारी वरदान साबित हुई।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, नैंसी दिसंबर 2021 में क्रिसमस के दौरान कोरोना संक्रमित हो गई थीं जिसके कारण उन्हें अपने घर में आइसोलेट होना पड़ा। इस दौरान नैंसी भी अन्य कोरोना पीड़ितों की तरह ही बीमारी से जूझ रही थीं। नैंसी कोरोना से लड़ने के सभी उपाय भी कर रही थीं और इसकी वजह से उनकी तबियत में भी सुधार होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंध
- फोटो : pixabay
जब वो ठीक होने लगीं तो उन्होंने गौर किया कि उन्हें हर चीज की महक आने लगी। नैंसी के अनुसार, पहले उन्हें खाने का स्वाद तो पता चलता था, लेकिन उसकी महक नहीं आती थी। कोरोना से ठीक होने के बाद नैंसी को खाने की महक का पता चलता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नैंसी बताती हैं कि ये समस्या किसी के लिए छोटी बात हो सकती है, लेकिन उनके लिए ये बहुत बड़ी समस्या थी। 25 साल उन्होंने इस समस्या से जूझते हुए बिताए हैं। अब जब उनकी सूंघने की शक्ति वापस आ गई है तो वो अपने घर को फूलों से सजा कर रखती हैं। यही नहीं, अब उन्हें फलों और मोमबत्तियों की खुश्बू को सूंघना बहुत पसंद है। अब वो बेहद खुश हैं कि उनकी सूंघने की शक्ति लौट आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।