सब्सक्राइब करें

महिला ने पति से बिना संबंध बनाए दिया बच्चे को जन्म, शादी के पांच साल बाद भी है 'वर्जिन'

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Woman never being physical relation with her husband but given birth to a baby
Revati Bordawekar - फोटो : MDWfeatures / Revati Bordawekar

महाराष्ट्र के अहमदनगर की रहने वाली एक महिला की शादी को पांच साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन इन पांच सालों में उसने आज तक अपने पति से शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। इसके बावजूद महिला गर्भवती हुई और उसने पिछले महीने ही एक बेटी को जन्म दिया है। 

Trending Videos
Woman never being physical relation with her husband but given birth to a baby
Revati Bordawekar - फोटो : MDWfeatures / Revati Bordawekar

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 वर्षीय रेवती की शादी साल 2013 में हुई थी। उनके पति चिन्मय से उनकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी, जो उस समय अमेरिका में थे। शादी के बाद दोनों भारत से अमेरिका चले गए। वहां शादी की पहली रात ही रेवती ने अपने पति को अपनी स्थिति के बारे में बता दिया। हालांकि उनके पति को इससे कोई परेशानी नहीं थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman never being physical relation with her husband but given birth to a baby
Revati Bordawekar - फोटो : MDWfeatures / Revati Bordawekar

दरअसल, रेवती वैजिनिज्म्स नाम की एक मेडिकल कंडीशन से जूझ रही हैं। इस स्थिति में अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बना पाना उनके लिए लगभग नामुमकिन है। उन्होंने कई डॉक्टरों से भी इलाज कराया, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। 

Woman never being physical relation with her husband but given birth to a baby
Revati Bordawekar - फोटो : MDWfeatures / Revati Bordawekar

रेवती जब 22 साल की थीं, तभी उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि उन्हें शारीरिक संबंध बना पाने में परेशानी है। हालांकि उस समय उन्होंने संकोच की वजह से किसी भी डॉक्टर से सलाह नहीं ली। 

विज्ञापन
Woman never being physical relation with her husband but given birth to a baby
Revati Bordawekar - फोटो : MDWfeatures / Revati Bordawekar

शादी के बाद रेवती ने डॉक्टरों को दिखाया, तब जाकर उन्हें पता चला कि वो वैजिनिज्म्स से जूझ रही हैं। यही कारण है कि वो आज तक 'वर्जिन' ही हैं। हालांकि आईवीएफ के जरिए वो गर्भवती होने में कामयाब रहीं और पिछले महीने 9 फरवरी को उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी से एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed