फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मृत पिता के मोबाइल पर चार साल तक भेजती रही मैसेज, एक दिन अचानक आ गया जवाब

Mon, 28 Oct 2019 01:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
woman texted father number everyday after he died she got a response four years later
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिता की अचानक मौत का सदमा हर किसी को तोड़ देता है। हालांकि कुछ लोग तो कुछ दिनों के बाद सबकुछ भूलकर अपनी आगे की जिंदगी जीने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग उस सदमे को कभी भूला ही नहीं पाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका के अर्कांसस में रहने वाली एक महिला के साथ। उसने चार साल पहले अपने पिता को खो दिया था, लेकिन वो उन्हें हमेशा याद रखने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर हर दिन एक मैसेज भेजती थी। महिला ने चार साल तक ऐसा किया, जिसके बाद एक दिन अचानक उसके पिता के मोबाइल नंबर से उसके पास जवाब आया, जिसे देख कर वो भी हैरान रह गई। 

woman texted father number everyday after he died she got a response four years later
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, 24 अक्तूबर को 23 वर्षीय चैस्टटी पैटरसन के पिता की चौथी बरसी थी। हर दिन की तरह उसने उस दिन भी अपने मृत पिता के मोबाइल नंबर पर मैसेज किया। मैसेज में उन्होंने लिखा, 'हेलो डैड, ये मैं हूं। कल का दिन फिर से बहुत मुश्किल भरा होने वाला है। आपको खोये चार साल हो गए हैं, लेकिन एक दिन भी ऐसा नहीं जाता है, जब मैं आपको याद नहीं करती हूं। मुझे माफ कर दीजिए, क्योंकि जब आपको मेरी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब मैं आपके पास नहीं थी।' 

woman texted father number everyday after he died she got a response four years later
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चैस्टटी ने एक लंबा-चौड़ा मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने अपने ग्रेजुएशन और कैंसर से उबरने का भी जिक्र किया था। लेकिन हर बार की तरह इस बार उनका मैसेज खाली नहीं गया, बल्कि उनके मृत पिता के नंबर से उनके मैसेज का रिप्लाई आया, जो बेहद ही आश्चर्यजनक और भावुक करने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman texted father number everyday after he died she got a response four years later
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चैस्टटी के मैसेज का जो रिप्लाई आया, उसमें लिखा था 'हाय स्वीटहार्ट, मैं आपका पिता नहीं हूं, लेकिन पिछले चार साल में आपने जो भी मैसेज भेजे, वो सब मुझे मिले। मेरा नाम ब्रैड है और अगस्त 2014 में एक कार दुर्घटना में मैंने अपनी बेटी को खो किया था। आपके भेजे गए मैसेज मुझे जिंदा रखते हैं। जब भी आप मैसेज करती हैं, तो मुझे लगता है कि यह भगवान का भेजा हुआ एक संदेश है।' 

विज्ञापन
woman texted father number everyday after he died she got a response four years later
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रैड ने अपने रिप्लाई मैसेज में आगे लिखा है, 'मैं सालों से आपके मैसेज पढ़ रहा हूं। मैंने आपको आगे बढ़ते हुए देखा है। मैं आपके मैसेज का सालों पहले ही रिप्लाई करना चाहता था, लेकिन मैं आपका दिल तोड़ना नहीं चाहता था। आप एक असाधारण महिला हैं और मैं आशा करता हूं तो अगर आज मेरी बेटी होती तो बिल्कुल आपकी तरह ही होती। हर दिन अपडेट्स देने के लिए आपका शुक्रिया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed