{"_id":"5db544758ebc3e93da789e75","slug":"ms-dhoni-set-to-gift-ranchi-with-a-new-cricket-academy-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संन्यास की अटकलों के बीच रांची को बेहद खास तोहफा देने वाले हैं धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास की अटकलों के बीच रांची को बेहद खास तोहफा देने वाले हैं धोनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास को लेकर कयास तो पिछले कई महाने से लगाए जा रहे हैं, लेकिन सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से अटकलों का बाजार और गर्म हो गया है। क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक एमएस धोनी अपने शहर रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बना रहे हैं।
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी रांची में क्रिकेट एकेडमी खोल सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने धोनी के करीबी सूत्र के हवाले से खबर छापा है कि महेंद्र सिंह धोनी अब रांची में क्रिकेट एकेडमी खोलने की योजना बना रहे हैं, ताकि शहर के युवा क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट की तकनीक को ठीक करने में मदद मिल सके।
3 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
रिपोर्ट्स के अनुसार आर्का स्पोर्ट्स जो कि धोनी के बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर की कंपनी है उसने एकेडमी खोलने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो अगले कुछ सालों में रांची में धोनी की क्रिकेट एकेडमी खुल जाएगी। सूत्रों ने ये भी कहा कि ये क्रिकेट एकेडमी रांची के किसी स्कूल के साथ जुड़ेगी, जहां के बच्चे इस एकेडमी में क्रिकेट ट्रेनिंग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
मालूम हो कि धोनी की क्रिकेट एकेडमी देश के कई शहरों में पहले ही खुल चुकी हैं। धोनी ने इंदौर में अपनी क्रिकेट एकडेमी खोली है। अगले कुछ महीनों में धोनी सिलिगुड़ी में भी एकेडमी खोलने वाले हैं। पटना, बोकारो, नागपुर, वाराणसी में भी धोनी की क्रिकेट एकेडमी नए लड़कों को ट्रेनिंग दे रही है। इसके अलावा लखनऊ और दुबई में भी धोनी की क्रिकेट एकेडमी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।