{"_id":"68cbcc50126fabbc790c1412","slug":"women-take-bath-only-once-in-their-lifetime-know-interesting-facts-about-himba-tribe-2025-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: जीवन में केवल एक बार नहाती हैं इस जनजाति की महिलाएं, जानें हिंबा जनजाति के ये अनोखे रीति-रिवाज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: जीवन में केवल एक बार नहाती हैं इस जनजाति की महिलाएं, जानें हिंबा जनजाति के ये अनोखे रीति-रिवाज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:47 PM IST
सार
यह जनजाति अपनी अनूठी परंपराओं और रीति रिवाजों के कारण दुनियाभर में जानी जाती है। यह जनजाति आज भी आधुनिकता से दूर है और अपनी वर्षों पुरानी जीवनशैली और मान्यताओं का पालन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Interesting Facts About Himba Tribe
- फोटो : Adobe Stock
अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप अपने आप में काफी अनोखा और अद्भुत है। यहां की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक धरोहर और परंपराएं काफी खास हैं। यहां पर रहने वाली कई जनजातियां अपने अनोखे रीति रिवाज और परंपराओं के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। अफ्रीका को मानव सभ्यता की जन्मभुमि भी कहा जाता है। इसी महाद्वीप पर मानव सबसे पहले अस्तित्व में आए थे।
अफ्रीका महाद्वीप में एक देश नामिबिया है। नामिबिया में हिंबा नाम की एक खास तरह की जनजाति रहती है। यह जनजाति अपनी अनूठी परंपराओं और रीति रिवाजों के कारण दुनियाभर में जानी जाती है। यह जनजाति आज भी आधुनिकता से दूर है और अपनी वर्षों पुरानी जीवनशैली और मान्यताओं का पालन कर रही है।
2 of 5
Interesting Facts About Himba Tribe
- फोटो : Adobe Stock
हिंबा जनजाती की कुल आबादी करीब 50 हजार के करीब है। इस जनजाती के लोगों का ज्यादातर समय खेतों में ही बीतता है। ये खानाबदोश लोग होते हैं। रेगिस्तान की कठोर जलवायु में रहने के लिए ये पूरी तरह से अभ्यस्त होते हैं। इनके रीति रिवाजों की बात करें तो शादी जैसे खास समारोह पर इस समुदाय के लोग मीट खाना पसंद करते हैं।
Interesting Facts About Himba Tribe
- फोटो : Adobe Stock
इस जनजाति के किसी लोगों के पास अगर गाय नहीं होती है तो उन्हें सम्मान की नजरों से नहीं देखा जाता है। ये लोग मवेशी को पालते हैं। इनमें गाय, बकरी, भेड़ आदि होती हैं। हालांकि, गायों का दूध महिलाएं निकालती हैं।
Interesting Facts About Himba Tribe
- फोटो : Adobe Stock
इस जनजाति से जुड़ी अनोखी बात यह है कि यहां नहाने पर सख्त रोक है। इस जनजाति की महिलाएं अपने जीवन में केवल एक बार जब उनकी शादी होती है, तभी नहाती हैं। इसके अलावा इस जानजाति की महिलाएं कपड़ों को धोने के लिए पानी का इस्तेमाल भी नहीं कर सकती हैं। अपने आप को साफ रखने के लिए इस समुदाय की महिलाएं खास तरह की जड़ी बूटियों को पानी में उबालती हैं और उसके भाप से खुद को साफ करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Interesting Facts About Himba Tribe
- फोटो : Adobe Stock
इससे उनके शरीर से गंध नहीं आती है। इस जनजाति से जुड़ी एक खास बात और है बच्चों का जब जन्म होता है तब से उसके जन्म की तारीख नहीं मानी जाती है बल्कि जब महिला बच्चे के बारे में सोच लेती है तभी से उसके जन्म की शुरुआत मानी जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।