फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, शौक में इंसानों की करते हैं हत्या

Tue, 16 May 2023 11:51 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
world most dangerous mursi tribes ethiopia men kills humans know the interesting facts in hindi
world most dangerous mursi tribes - फोटो : iStock

Most Dangerous Tribe in the World: दुनिया के अलग-अलग देशों में कई रहस्मयी जनजातियां रहती हैं। इनका रहन-सहन, खान-पान और इनकी परंपराएं बिल्कुल अलग होती हैं। जंगलों में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जिन जंगलों में रहती हैं, उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। देश की सरकार भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। 



दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पाई जाने वाली जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी इन्हीं में से एक है। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति में किसी की हत्या करना मर्दानगी की निशानी माना जाता है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान सीमा की ओमान घाटी में मुर्सी जनजाति रहती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस जनजाति के लोग अपनी शौक के लिए किसी की भी जान ले लेते हैं। आइए जानते हैं कि दुनिया की खतरनाक मुर्सी जनजाति के बारे में...

world most dangerous mursi tribes ethiopia men kills humans know the interesting facts in hindi
world most dangerous mursi tribes - फोटो : iStock

जानिए क्यों माना जाता है खतरनाक

इस खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग ऐसे-ऐसे हथियार रखते हैं, जिससे किसी की पल भर में हत्या कर सकते हैं। इसकी वजह से इस जनजाति को बेहद खतरनाक माना जाता है। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी को मारे बिना जिंदा रहने से अच्छा मर जाना है। 
 

world most dangerous mursi tribes ethiopia men kills humans know the interesting facts in hindi
world most dangerous mursi tribes - फोटो : iStock

अजीबोगरीब परंपरा की वजह से होती है चर्चा

इस जनजाति की अजीबोगरीब परंपराओं के लिए भी दुनियाभर में चर्चा होती है। इस जनजाति की महिलाओं को बुरी नजर से बचाने के लिए बदसूरत बनाया जाता है। इसके लिए उनके निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। जनजाति के लोगों का मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह आकर्षक नहीं लगती हैं। 

Sleep Of Months: महीनों तक सोते रहते हैं इस गांव के लोग, वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
world most dangerous mursi tribes ethiopia men kills humans know the interesting facts in hindi
world most dangerous mursi tribes - फोटो : iStock

10 हजार है आबादी

दुनिया में मुर्सी जनजाति की आबादी करीब 10 हजार है। इस जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों को मार दिया है। अगर कोई इनकी अनुमति के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला गया, तो उसे ये लोग मार देते हैं। 

Zephalto: अंतरिक्ष में खुलेगा रेस्टोरेंट, उड़ते हुए बैलून में लोग करेंगे भोजन, होश उड़ाने वाली होगी कीमत


 

विज्ञापन
world most dangerous mursi tribes ethiopia men kills humans know the interesting facts in hindi
world most dangerous mursi tribes - फोटो : iStock

इथियोपिया की सरकार ने इस जनजाति की हिंसक व्यवहार की वजह से इनसे संपर्क करने पर बैन लगा दिया है। अगर कोई विदेशी या राष्ट्रप्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया में आता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर किसी तरह का हमला न किया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed