{"_id":"5bfd2919bdec22416a474e8d","slug":"strange-things-happened-in-america-a-man-called-himself-santa-claus-paid-shopping-bill-for-all","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने सुपरमार्केट में शॉपिंग कर रहे सभी लोगों के बिल भर दिए, वजह है बड़ी मजेदार","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
इस शख्स ने सुपरमार्केट में शॉपिंग कर रहे सभी लोगों के बिल भर दिए, वजह है बड़ी मजेदार
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Bill Payment
Link Copied
शॉपिंग करना किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन उसके लिए आपको ये भी सोचना पड़ता है कि आपके पास शॉपिंग करने के लिए पर्याप्त पैसे हैं या नहीं। लेकिन जरा सोचिए, आपने मॉल में जाकर अपने पसंद की ढेर सारी चीजें खरीदी और आपका बिल कोई और भर दो तो। हालांकि आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है, लेकिन अमेरिका के डर्बी शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है।
Trending Videos
2 of 7
Supermarket, USA
- फोटो : social media
यहां एक शख्स ने वॉलमार्ट के सुपरमार्केट में खरीदारी करने आए लोगों के सारे बिल चुका दिए। पूछने पर उसने खुद को सांता बताया। हालांकि उस शख्स की असली पहचान अब भी लोगों के लिए एक पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Walmart
मॉल में खरीदारी करने आई जूली गेट्स नाम की एक महिला ने बताया कि वो अपना सारा सामान उठाकर पेमेंट करने के लिए जा रही थी। इसी बीच कैश काउंटर के पास खड़े एक आदमी ने उसे रोक लिया और पूछा कि क्या वो और भी सामान खरीदना चाहती हैं? इसपर महिला ने कहा कि हां, उन्हें और भी चीजें खरीदनी है। इसके बाद शख्स ने उससे कहा कि आप जितना सामान खरीदना चाहती हैं, खरीद लीजिए, मैं आपका बिल भर दूंगा।
4 of 7
digital payment
महिला ने बताया कि पहले तो उसे लगा कि वो शख्स उससे मजाक कर रहा है, लेकिन जब तक वो सारा सामान खरीदकर वापस नहीं आ गई, वो शख्स वहीं पर खड़ा रहा। इसके बाद उस अनजान शख्स ने महिला का 199 डॉलर यानी करीब 14,000 रुपये का बिल चुका दिया। इसपर महिला ने उससे पूछा कि ऐसे कौन करता है, तो उस शख्स ने खुद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 'सांता'।
विज्ञापन
5 of 7
Walmart
मॉल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि उस शख्स ने उस रात स्टोर में मौजूद सभी लोगों का बिल चुकाया। हालांकि वॉलमार्ट ने ये बताने से इनकार कर दिया कि उस अनजान शख्स ने कुल कितने लोगों का बिल भरा और उसमें उसने कुल कितने पैसे खर्च किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।