{"_id":"5e3fe3f88ebc3ee5f03f24f6","slug":"world-rare-creature-salamander-baby-dragons-live-for-many-years-without-eating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छिपकली की तरह दिखता है ये दुर्लभ जीव, बिना कुछ खाए भी कई साल तक रह सकता है जिंदा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
छिपकली की तरह दिखता है ये दुर्लभ जीव, बिना कुछ खाए भी कई साल तक रह सकता है जिंदा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 09 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैलामैंडर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
दुनिया के हर जीव के पास कुछ खास विशेषताएं होती हैं। कई ऐसे जीव हैं जो कई दिनों तक बिना पानी के रह सकते हैं तो कुछ जीव ऐसे भी हैं जो बिना खाए भी जिंदा रह सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही दुर्लभ जीव के बारे में बताएंगे जो बिना कुछ खाए भी कई साल तक जिंदा रह सकता है। सैलामैंडर नामक यह जीव दक्षिण पूर्व यूरोप के देश बोस्निया और हर्जेगोविना में पानी के भीतर मौजूद गुफाओं में मिला है।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
करीब 7 साल से अधिक समय होने के बाद भी सैलामैंडर अपने जगह से हिला भी नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस जीव की त्वचा और अविकसीत आंखे इन्हें अंधा बनाती हैं। शायद इसी वजह से यह जीव अपने जगह से हिल नहीं रहे हैं। किसी जीव का अपने स्थान से ना हिलना कोई असामान्य बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सैलामैंडर अपना पूरा जीवन पानी के भीतर बीताता है और इसकी उम्र 100 साल की होती है। इसका आवास स्लोवेनिया से लेकर क्रोएशिया जैसे बाल्कन देशों में भी है। सैलामैंडर अपनी जगह करीब 12 साल के बाद तब ही बदलता है जब उसे साथी की तलाश होती है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हंगेरियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के ज्यूडिट वोरोस के अनुसार "इससे पहले ऐसे जानवरों की कल्पना की गई थी। यहां भारी बारिश के कारण ये जीव बहकर गुफाओं से बाहर आने के बाद ही हम इन्हें देख पाए हैं। अन्यथा इन्हें देखने के लिए हमें गोताखोरी कर गुफा में जाना होता है। लेकिन अब हम गुफा के पानी में मौजूद अंशों को देखकर ही यह बता सकते हैं कि वे वहां हैं या नहीं।"
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सैलामैंडर जिन गुफाओं में रहते हैं, वहां भोजन मिलना आसान नहीं है। यह जीव बिना कुछ खाए भी कई वर्षों तक जिंदा रह सकता है। हालांकि सैलामैंडर जब भी सक्षम होते हैं तो छोटे कीड़े-मकोड़े, घोंघे और कीड़ों को खाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।