{"_id":"5e3fe2408ebc3ee61e69b30d","slug":"hyundai-elite-i20-facelift-2020-hyundai-elite-i20-2020-launch-date-in-india-premium-hatchback-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रीमियम हैचबैक कार Hyundai Elite i20 का नया वर्जन ला रही है कंपनी, पहले से होगी बेहतर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
प्रीमियम हैचबैक कार Hyundai Elite i20 का नया वर्जन ला रही है कंपनी, पहले से होगी बेहतर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2020 04:13 PM IST
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) Hyundai Elite i20 का नया वर्जन लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। कंपनी अपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार को इस साल के दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में नई क्रेटा फेसलिफ्ट पेश किया है। कंपनी नई क्रेटा को मार्च में बाजार में उतार देगी। हाल ही में कंपनी ने Aura (ऑरा) लॉन्च की थी। कंपनी Tucson Facelift भी जल्द लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार का पहला टीजर जारी किया है।
Trending Videos
2 of 6
Hyundai Elite i20 2020 Teaser
- फोटो : cartoq
कंपनी अपनी इस बिल्कुल नई मॉडल Hyundai Elite i20 को Geneva Motor Show 2020 (जेनेवा मोटर शो-2020) में दुनिया के सामने पहली बार पेश करेगी। यह मोटर शो का आयोजन अगले महीने होने वाला है। Hyundai ने अपनी आनेवाली इस नई कार का आधिकारिक रूप से स्केच जारी किया है। Hyundai Elite i20 कार का प्रॉडक्शन मॉडल अगले महीने सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai Elite i20 2020 Teaser
- फोटो : cartoq
नई Hyundai Elite i20 को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर कई बार देखा गया है। टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल की गई कार पूरी तरह से ढकी हुई थी। ह्यूंदै की इस नई कार का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो), Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Honda Jazz (होंडा जैज) और इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा। नई एलीट i20 मौजूदा मॉडस की तुलना में ज्यादा आकर्षक और स्पोर्टी होगी।
4 of 6
Hyundai Elite i20 2020 Teaser
- फोटो : cartoq
Hyundai Elite i20 को कंपनी ने हाल ही में अपडेट किया था। इस कार में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने इस कार के लाइनअप में भी परिवर्तन किया है। कंपनी ने Hyundai Elite i20 के अपडेटेड बेस वेरियंट्स के दाम भी 6,000 रुपये से 7,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai i20 Active India
- फोटो : Social Media
ह्यूंदै मोटर्स ने हाल ही में अपनी प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20 Active को भी अपडेट किया। ह्यूंदै ने इस कार को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया। नई एक्टिव में कंपनी ने पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स कैमरा, स्पीड अलर्ट, और ड्राइवर और पैंसेजर के लिये सीट बेल्ट अलर्ट का फीचर दिया है। ये फीचर एक्टिव के सभी वेरियंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।