Ajab-Gajab: दुनिया में चीन सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसा देश है, जहां सिर्फ 27 लोग रहते हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा? लेकिन यह पूरी तरह से सच है। दुनिया का सबसे छोटा देश इंग्लैंड के पास स्थित है जिसका नाम सीलैंड है। इंग्लैंड के सफोल्क बीच से करीब 10 किमी की दूरी पर यह देश स्थित है। यह देश एक किले पर बसा है जो खंडहर हो चुका है।
Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहते हैं सिर्फ 27 लोग, जानिए समंदर के बीच कैसे जीवन जीते हैं लोग
सबसे छोटे देश को माइक्रो नेशन कहा जाता है और जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली होती है। यह किसी देश का हिस्सा नहीं हेते हैं। सीलैंड का कुल क्षेत्रफल 250 मीटर (0.25 किलोमीटर) है। लेकिन जर्जर हालत में पहुंच गए इस किले को सीलैंड के अलावा रफ फोर्ट भी कहा जाता है।
सीलैंड को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिलने के बाद भी यहां की अपनी मुद्रा और स्टाम्प टिकट है। सीलैंड का क्षेत्रफल बहुत कम है जिसकी वजह से इसके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है।
बताया जाता है कि जब सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस देश के बारे में जानकारी मिली, तो लोग यहां रहने वाले लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने खूब चंदा दिया। इससे यहां के लोगों को आर्थिक सहायता मिली। इसके बाद यहां के लोगों की अजीवका चलने लगी।
Hornbill Bird: नर की मृत्यु के बाद मादा और बच्चों की भी हो जाती है मौत, जानें कारण
अब यहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं जिसकी वजह से यहां लोगों की कमाई भी होने लगी है। इस माइक्रो नेशन के पास खुद का हेलीपैड भी है। गैरमान्यता प्राप्त देशों में सीलैंड भले ही सबसे छोटा देश माना जाता है, लेकिन वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। यूरोपीय कंट्री वेटिकल सिटी, इटली की राजधानी रोम के बीचों बीच बसा है जिसका क्षेत्रफल 0.44 स्क्वैयर किममी यानी आधा किलोमीटर से भी कम है। यहां पर पोप का राज है।