फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hang Son Doong Cave: धरती के नीचे है एक 'दूसरी दुनिया', बादल से लेकर नदी भी है यहां

Sat, 09 Dec 2023 04:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 09 Dec 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
Worlds Largest Cave know the interesting facts about Hang Son Doong Cave
Hang Son Doong Cave - फोटो : istock

Hang Son Doong Cave: धरती पर कई ऐसी रहस्यमय जगहे हैं, जिनके बारे में लोग आज भी नहीं जानते हैं। खोजकर्ताओं को कई बार ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिनके बारे में कल्पना कर पाना भी मुश्किल होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको धरती के नीचे मौजूद एक ऐसी अकाल्पनिक जगह के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सोचा होगा। ये जगह कहीं और नहीं बल्कि वियतनाम में मौजूद है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी गुफा हंग सों डूंग के रूप में जाना जाता है। धरती के 262 मीटर नीचे मौजूद ये गुफा पाताल लोक से कम नहीं है। हैरानी की बात तो ये है कि जमीन के नीचे ये जगह एक दूसरी दुनिया Another World Exists Under Earth) की तरह दिखती। यहां छोटे-छोटे जंगल और पेड़-पौधे भी मौजूद है। इतना ही नहीं यहां, बादल से लेकर नदी तक बहती है।

Worlds Largest Cave know the interesting facts about Hang Son Doong Cave
Hang Son Doong Cave - फोटो : istock
साल 1991 में 'हो खांह' नाम के लड़के ने इस गुफा की खोज की थी, जो खाने की तलाश में फोंग न्हा के-बांग नेशनल पार्क में भटक रहा था। इस दौरान अचानक उसे पार्क में एक गुफा देखी, जैसे ही वो अंदर पहुंचा, तो उसे वहां पर नदी की कल-कल आवाज सुनाई देने लगी। इतना ही नहीं, गुफा में तेज हवाओं की भी आवाज आ रही थी, जिससे वह डरकर लौट गया। घर लौटने के बाद वह उस जगह को भूल गया
 
Worlds Largest Cave know the interesting facts about Hang Son Doong Cave
Hang Son Doong Cave - फोटो : istock
कई सालों बाद जब ब्रिटिश केव रिसर्च एसोसिएशन के होवार्ड और डेब लिम्बर्ट नेशनल पार्क में पहुंचे, तो बातों-बातों में खांह ने उनको इस गुफा के बारे में बताया। खांह ने जमीन के नीचे इस में नदी, बादल और बीच के बारे में बताया, लेकिन कई साल बीत जाने के कारण वह वहां जाने का रास्ता भूल चुका था। तीनों ने उस गुफा में जाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds Largest Cave know the interesting facts about Hang Son Doong Cave
Hang Son Doong Cave - फोटो : istock
साल 2008 में खांह ने दोबारा इस गुफा में जाने के रास्ते को ढूंढ निकाला। इसके बाद उसने होवार्ड और डेब लिम्बर्ट को इसकी सूचित किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये गुफा 500 फीट चौड़ी, 660 फीट ऊंची और 9 किलोमीटर लंबी है। इस गुफा के अंदर नदी, जंगल और अपना अलग मौसम भी है।
 
विज्ञापन
Worlds Largest Cave know the interesting facts about Hang Son Doong Cave
Hang Son Doong Cave - फोटो : istock

इस गुफा में चमगादड़, चिड़िया और बंदर से लेकर कई अन्य जानवर रहते हैं। पहले इस गुफा में सभी को जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन बाद में साल 2013 में इसे टूरिस्ट्स के लिए खोल दिया गया। इसमें हर साल 250 से 300 लोगों को ही जाने की परमिशन दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed