फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट 2019: जेटली के इन 5 अफसरों के हाथ में है कमान, हो सकती हैं लोकलुभावन घोषणाएं

Fri, 11 Jan 2019 04:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 11 Jan 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
arun jaitley core team which is preparing budget 2019
केंद्रीय बजट आने में अब केवल 20 दिन बचे हैं। मोदी सरकार का यह अंतिम बजट है। वित्त मंत्री अरुण जेटली लोकसभा में 1 फरवरी को इसे पेश करेंगे। बजट को छापने की तैयारियां भी वित्त मंत्रालय की प्रिंटिंग प्रेस में जल्द शुरू होने वाली हैं। उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस बार के बजट में आम जनता के लिए कई लोक लुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। 


इस बजट को वित्त मंत्रालय में तैनात पांच अफसर तैयार कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि कौन इस बार जनता को फायदा देने के लिए बजट की कोर टीम का हिस्सा है...
arun jaitley core team which is preparing budget 2019

राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय

1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय भूषण पांडेय फिलहाल वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव हैं। इससे पहले वो आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के 2010 से लेकर के नवंबर 2018 तक इसके सीईओ रहे थे। भूषण की जीएसटी पर तगड़ी पकड़ मानी जाती है। अब वह बजट टीम का प्रमुख हिस्सा हैं। 

arun jaitley core team which is preparing budget 2019

वित्त सचिव अजय नारायण झा

1982 बैच के आईएएस अधिकारी अजय नारायण झा फिलहाल वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव के पद पर नियुक्त हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमफिल की डिग्री और सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर किया था। झा को विश्वबैंक से मैक गिल यूनवर्सिटी कनाडा से आर्थिक नीति एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर के लिये वजीफा मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
arun jaitley core team which is preparing budget 2019

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग

वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव पर तैनात सुभाष चंद्र गर्ग 1983 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल गर्ग मंत्रालय में विदेशी पूंजी बाजारों, कैपिटल मार्केट, बजट और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस पर नजर रख रहे हैं। गर्ग इससे पहले विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक रहे चुके हैं। अलग-अलग संस्थानों को फंडिंग देने पर फैसला लेने का अधिकार भी उनके पास है। 

विज्ञापन
arun jaitley core team which is preparing budget 2019
atanu

विनिवेश सचिव अतानु चक्रवर्ती

वित्त मंत्रालय में विनिवेश विभाग के सचिव अतानु चक्रवर्ती गुजरात कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। वह पेट्रोलियम मंत्रालय के हाईड्रोकार्बन विभाग के महानिदेशक थे।  साथ ही गुजरात सरकार की गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने बिजनेस फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed