फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ जाने वाले यात्रियों की मदद करेगा यह ऐप, अभी कीजिए डाउनलोड

Wed, 09 Jan 2019 11:55 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 09 Jan 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
kumbh 2019 indian railways launches new mobile app for passengers
15 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ के लिए रेलवे ने भी अपनी खास तैयारियां शुरू कर दी है। कुंभ के लिए पूरे देश से तीर्थयात्री प्रयागराज पहुंचने लगे हैं। यात्रियों की सुगमता के लिए रेलवे ने एक मोबाइल ऐप को लांच किया है। इस रेल कुंभ सेवा ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 

 
kumbh 2019 indian railways launches new mobile app for passengers

मिलेंगी यह सारी सुविधाएं

इस ऐप में यात्रियों को सभी मेला स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानकारी मिलेगी, जो कि पूरे कुंभ के दौरान चलेंगी। प्रयागराज शहर में मौजूद सभी स्टेशनों से चलने और आने वाली ट्रेनों के बारे में स्थिति पता चल सकेगी। 

kumbh 2019 indian railways launches new mobile app for passengers

ऐप से पता चलेंगे निकटस्थ होटल, बस अड्डे की जानकारी

ऐप की मदद से यात्री और पर्यटक अपने निकट में स्थित रेलवे स्टेशन, मेला जोन, प्रमुख होटल, बस स्टैंड और शहर में मौजूद अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019 indian railways launches new mobile app for passengers

रेलवे स्टेशन पर मौजूद सुविधाएं

यात्री इस ऐप की मदद से सभी रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं जैसे कि पार्किंग, स्वलपाहार,प्रतीक्षालय, बुक स्टॉल, फूड प्लाजा, एटीएम और ट्रेन की पूछताछ कर सकेंगे। 
विज्ञापन
kumbh 2019 indian railways launches new mobile app for passengers
इलाहाबाद संगम

हिंदी, अंग्रेजी में मिलेगी जानकारी

यह ऐप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस ऐप में कॉल करने की सुविधा भी होगी जिससे सीधा रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर पूछताछ की जा सकेगी। प्रयागराज के सिविल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विकसित ऐप का लिंक होगा। ऐप पर एक फोटो गैलरी उपलब्ध होगी जिसमें अतीत और वर्तमान कुंभ मेला की जानकारी मिलेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए मेला अधिशुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। वहीं प्रयागराज जिले से कुंभ मेला के दौरान 800 विशेष ट्रेन चलाने की योजना है। 

इसके साथ रेलवे 52 रेल सेवक तैनात कर मेले में ऑन द स्पॉट अनारक्षित टिकट अपने हैंड हेल्ड मशीन से देगा। बता दें कि रेलवे यात्री सुविधा पर 700 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed