फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OLX पर देखा कार का विज्ञापन, खरीदने पहुंचा तो 1.40 लाख गंवाने पड़े

Tue, 08 Jan 2019 02:11 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 08 Jan 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Advertiser on Olx Robbed A Young Man Who Took A Car
olx car

आपमें से कई लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। आए दिन आपने भी सुना होगा कि फलां आदमी ने ऑनलाइन फोन ऑर्डर किया था लेकिन फोन के बॉक्स में उसे साबुन मिला, वहीं कई लोगों को पारले जी भी मिल चुका है। ये तो फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी साइट्स की बात हो गई, लेकिन क्या आपको पता है कि सेकेंड हैंड प्रोडक्ट्स बेचने वाली साइट OLX पर भी लोगों को चूना लग सकता है, वह भी 1.40 लाख रुपये का। आइए जानते हैं क्या है मामला और आपको किस तरह सावधान रहने की जरूरत है।

Advertiser on Olx Robbed A Young Man Who Took A Car
olx

यह पूरा मामला दिल्ली का है जहां ओएलएक्स के जरिए एक युवक को 1.40 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। दरअसल दिल्ली के मंगोलपुरी के रहने वाले प्रभात ठाकूर ने ओएलएक्स पर बिक्री होने वाली कार का विज्ञापन देखा था। उसके बाद वह कार को खरीदने के लिए फरीदाबाद दुर्गा बिल्डर एरिया में पहुंचा।

Advertiser on Olx Robbed A Young Man Who Took A Car
chor

वहां पहले से ही मौजूद दो बाइक सवारों ने प्रभात को लूट लिया और उनके 1.40 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना सोमवार दोपहर 12 बजे नहर किनारे नोएडा को जाने वाली रोड पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Advertiser on Olx Robbed A Young Man Who Took A Car
olx

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक प्रभात ने ओएलएक्स पर एक कार का विज्ञापन देखा था जिसे कन्हैयालाल नाम के युवक ने डाला था। कन्हैयालाल ने कार के पिकअप का एड्रेस दुर्गा बिल्डर इलाके का दिया। 

विज्ञापन
Advertiser on Olx Robbed A Young Man Who Took A Car
delhi policedelhi police

इसके बाद प्रभात और कन्हैयालाल के बीच कार का सौदा फोन पर ही 1.70 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद प्रभात नहर रोड पर दुर्गा बिल्डर पहुंचा जहां उसे लूट लिया गया। पुलिस के मुताबिक कन्हैयालाल नाम का युवक फरार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed