फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सिंगर को चोरों ने लगाया लाखों का चूना, UPI की मदद से उड़ाए पैसे

Sat, 05 Jan 2019 03:09 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 05 Jan 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol Singer Avanti Patel lose Rs 1.7 Lakh In Cyber Fraud
Indian Idol Singer Avanti Patel

दुनिया टेक्नोलॉजी के मामले में जितनी तेजी से बढ़ रही है, लोगों की मुसीबत भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। अभी हाल ही में मुंबई के एक व्यापारी को सिम कार्ड स्वैपिंग के जरिए 1.86 करोड़ का चूना लगाया था, वहीं अब इंडियल आइडल की प्रतिभागी अवंती पटेल और उनकी बहन के बैंक अकाउंट से साइबर चोरों ने करीब 2 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। खास बात यह है कि यह चोरी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए की गई है। आइए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

Indian Idol Singer Avanti Patel lose Rs 1.7 Lakh In Cyber Fraud
Indian Idol Singer Avanti Patel

सबसे पहले आपको बता दें कि अवंती पटेल इंडियन आइडल 10 की प्रतिभागी हैं और एक बॉलीवुड सिंगर भी हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अवंति और उनकी बहन के खाते से 1 लाख 70 हजार रुपये गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह चोरी UPI ऐप के जरिए की गई है। उन्होंने इस संबंध में मुंबई के सायन पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराई है। अगली स्लाइड में पढ़ें अवंती ने किया था डेबिड कार्ड के लिए अप्लाई

Indian Idol Singer Avanti Patel lose Rs 1.7 Lakh In Cyber Fraud
Chip Debit Card

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अवंती ने नए डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसे बैंक द्वारा अभी तक एक्टिवेट नहीं किया गया है। इसी बीच उनके नंबर पर पंकज शर्मा नाम के एक शख्स ने कॉल किया और खुद को बैंक का कर्मचारी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol Singer Avanti Patel lose Rs 1.7 Lakh In Cyber Fraud
debit card cvv

इसके बाद अवंती ने उसे अपने बैंक अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी दे दी। उन्होंने उसे अपने पुराने डेबिट कार्ड के सीवीवी नंबर समेत सभी जानकारी दे दी। इसके बात उनके नंबर पर फिर से कॉल आया और ओटीपी बताने के लिए कहा गया और यहीं से खेल शुरू हुआ।

विज्ञापन
Indian Idol Singer Avanti Patel lose Rs 1.7 Lakh In Cyber Fraud
Rupee Shimla

ओटीपी बताने के साथ ही उनके नंबर पर दूसरा मैसेज आया जिसे देखकर उनका होश उड़ गया। मैसेज में अकाउंट से 50 हजार रुपये कटने की जानकारी थी। इसके बाद तीन बार में कुल 1.50 लाख रुपये उनके अकाउंट से गायब हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि उस व्यक्ति ने अवंती को फिर से फोन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed