फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2025: वित्त मंत्री सीतारमण के नाम सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड, एक ने 800 शब्दों में निपटा दी स्पीच

Sat, 01 Feb 2025 12:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

Budget Speeches Record : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2020-21 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है, यह बजट भाषण 2 घंटे 42 मिनट तक चला। इस दौरान, उन्होंने केंद्रीय बजट 2019-20 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 का वित्त मंत्री का बजट भाषण 01 घंटे 25 मिनट का था। आइए जानते हैं वित्त मंत्री का कौन सा बजट भाषण कितनी देर चला।

विज्ञापन
Union Budget 2025-26 Who Delivered Longest Budget Speech in India Nirmala Sitharaman Speech Time Record
Nirmala Sitharaman - फोटो : Amar Ujala
loader

31 जनवरी को शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार लोकसभा में बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने करीब एक घंटे 17 मिनट यानी 77 मिनट का भाषण दिया। 2024 में आम चुनाव होने की वजह से वित्त मंत्री ने 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया था। तब उनका बजट भाषण 56 मिनट तक चला था। आम चुनावों के बाद मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई। वित्त मंत्री ने उसके बाद 23 जुलाई 2024 को पूर्ण बजट पेश किया। यह बजट भाषण 01 घंटे 25 मिनट का था। इससे पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने 2023-24 के लिए 87 मिनट का बजट भाषण पढ़ा था। 2019 में उनका बजट भाषण 2 घंटे 17 मिनट का था। 2022 में वह 92 मिनट तक बोलीं थीं।

Union Budget 2025-26 Who Delivered Longest Budget Speech in India Nirmala Sitharaman Speech Time Record
Budget 2025 - फोटो : PTI

सबसे लंबा बजट भाषण किस वित्त मंत्री ने दिया?
निर्मला सीतारमण के ही नाम भारतीय इतिहास में सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ने का भी रिकॉर्ड है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2020 का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण है यह 2 घंटे 42 मिनट तक चला था। इससे दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2019 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा था। दिवंगत अरुण जेटली का 2014 का बजट भाषण 2 घंटे 10 मिनट लंबा था। आइए जानते हैं पिछले सालों में किस नेता ने अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया है।

Union Budget 2025-26 Who Delivered Longest Budget Speech in India Nirmala Sitharaman Speech Time Record

साल 2019 में दो घंटे 17 मिनट बोलीं वित्त मंत्री
साल 2019 में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए अपना पहला बजट पेश किया था। उस भाषण के साथ, उन्होंने सबसे लंबे बजट संबोधन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह दो घंटे 17 मिनट तक बोली थीं। अगले साल, उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया जब उन्होंने वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश करते हुए दो घंटे 42 मिनट तक बात की। और वह पूरा भाषण भी नहीं था! स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण उस दिन जब उन्हें अपना भाषण छोटा करना पड़ा, तो उनके पास बजट के दो पेज बचे थे। 2021-22 में उनका बजट भाषण 100 मिनट लंबा था। वहीं निर्मला सीतारमण ने साल 2022-23 के बजट में कुल डेढ़ घंटे बोली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2025-26 Who Delivered Longest Budget Speech in India Nirmala Sitharaman Speech Time Record

जसवंत सिंह के नाम भी रहा सबसे लंबा बजट भाषण
निर्मला सीतारमण से पहले भाजपा नेता जसवंत सिंह के नाम सबसे लंबा बजट भाषण का रिकॉर्ड रहा है। 2003 में उन्होंने 2 घंटे 15 मिनट का बजट पेश किया था।

विज्ञापन
Union Budget 2025-26 Who Delivered Longest Budget Speech in India Nirmala Sitharaman Speech Time Record

हीरूभाई एम पटेल ने सबसे छोटा बजट भाषण दिया था
स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में हीरूभाई एम पटेल द्वारा दिया गया था। उन्होंने केवल 800 शब्दों का अंतरिम बजट भाषण दिया था। सबसे छोटा पूर्ण बजट भाषण वाई बी चह्वाण का था, जो केवल 9300 शब्दों का था। दूसरे स्थान पर सबसे छोटा भाषण मोरारजी देसाई ने 10 हजार शब्दों का पेश किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed