फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: वीडियो कॉल से भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं पेंशनधारक, जान लीजिए पूरा प्रोसेस

Wed, 03 Nov 2021 11:17 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
How to submit life certificate through video call know about sbi new service
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सरकारी पेंशनधारकों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना बहुत जरूरी होता है, वरना पेंशन आनी बंद हो सकती है। यह सर्टिफिकेट हर साल एक नवंबर से 30 नवंबर के बीच जमा कराना होता है। आमतौर पर पेंशनधारक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस जाते हैं, जहां भी उनका पेंशन खाता हो। लेकिन अगर पेंशनधारक बीमार है या चलने-फिरने में असमर्थ है तो बहुत दिक्कत हो जाती है कि वह अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए कैसे जाए। इसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसका नाम वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट (VLC) है। यह सुविधा एक नवंबर से ही शुरू हुई है। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

How to submit life certificate through video call know about sbi new service
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

एसबीआई की इस नई सर्विस के जरिये पेंशनधारक वीडियो कॉल के जरिये भी अपना लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक ब्रांच में जाने की कोई जरूरत नहीं है। एसबीआई ने हाल ही में अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर इसके बारे में जानकारी दी है और वीडियो कॉल से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का प्रोसेस बताया है। 

How to submit life certificate through video call know about sbi new service
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वीडियो कॉल से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए पेंशनधारकों को पहले आधिकारिक एसबीआई पेंशन सर्विस की वेबसाइट https://www.pensionseva.sbi/ पर जाना होगा और वहां वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट (VLC) प्रक्रिया शुरू करने के लिए Video LC पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अपना एसबीआई पेंशन अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to submit life certificate through video call know about sbi new service
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद Start journey पर क्लिक करें और इसके बाद फिर I am ready पर क्लिक करें। इसपर क्लिक करने से पहले आप अपना पैन कार्ड अपने साथ रख लें। अब वीडियो कॉल की प्रक्रिया शुरू करें। एसबीआई का एक अधिकारी जैसे ही उपलब्ध होगा, आपकी कॉल शुरू हो जाएगी। कॉल शुरू होने के बाद अधिकारी आपसे आपकी स्क्रीन पर दिखने वाले चार अंकों का वैरिफिकेशन कोड पूछेगा। इसके बाद आपको अधिकारी से अपना पैन कार्ड दिखाना होगा, जिससे वह उसकी फोटो ले सके। इस दौरान अधिकारी आपकी भी तस्वीर लेगा। बस आपके लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन
How to submit life certificate through video call know about sbi new service
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि अगर किसी कारणवश आपकी वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया सफल नहीं होती है तो आपको एसएमएस के माध्यम से इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा या आप नजदीकी एसबीआई शाखा में जाकर अपना सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed