फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: IRCTC के जरिये घर बैठै कमा सकते हैं 80 हजार रुपये महीना, बस करना होगा ये काम

Wed, 03 Nov 2021 10:15 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways How to earn 80000 rupees a month by becoming an agent of IRCTC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी बहुत काम का है। इसके माध्यम से न सिर्फ आप ट्रेन की कंफर्म टिकट ले सकते हैं, बल्कि आप इसकी मदद से हर महीने हजारों रुपये कमा भी सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर बैठे एक छोटा सा काम करना होगा। दरअसल, आईआरसीटीसी हर महीने 80 हजार रुपये तक कमाने का मौका दे रहा है। इसके लिए आपको बस करना ये होगा कि टिकट एजेंट बनना होगा। जिस तरह रेलवे काउंटरों पर क्लर्क टिकट काटते हैं, उसी तरह आपको भी यात्रियों को टिकट काट कर देना होगा। ऑनलाइन टिकट काटने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होगा। उसके बाद आप एक ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बन जाएंगे और घर बैठे मोटी कमाई कर पाएंगे। 

Indian Railways How to earn 80000 rupees a month by becoming an agent of IRCTC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप आईआरसीटीसी के ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बन गए तो हर तरह के ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, जिसमें तत्काल, आरएसी (RAC) आदि शामिल हैं। टिकट बुक करने पर आईआरसीटीसी की ओर से एजेंट्स को अच्छा खासा कमीशन मिलता है। 

Indian Railways How to earn 80000 rupees a month by becoming an agent of IRCTC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप एजेंट हैं और किसी यात्री के लिए नॉन एसी कोच का टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको 20 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास का टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 40 रुपये का कमीशन आईआरसीटीसी की ओर से मिलेगा। इसके अलावा टिकट की कीमत का एक फीसदी भी एजेंट को ही दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways How to earn 80000 rupees a month by becoming an agent of IRCTC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आईआरसीटीसी का एजेंट बनने का एक और सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें टिकट बुक करने की कोई सीमा नहीं है। महीने में आप चाहे जितनी मर्जी उतनी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी विकल्प मिलता है। एक एजेंट के तौर पर आप ट्रेन के अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट भी बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways How to earn 80000 rupees a month by becoming an agent of IRCTC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप एक साल के लिए एजेंट बनना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी को 3,999 रुपये की फीस भरनी होगी, जबकि दो साल के लिए यह चार्ज 6,999 रुपये है। वहीं, एक एजेंट के तौर पर एक महीने में 100 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 10 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि एक महीने में 101 से 300 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 8 रुपये और एक महीने में 300 से ज्यादा टिकट बुक करने पर प्रति टिकट पांच रुपये की फीस देनी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed