फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: भूल गए हैं आईआरसीटीसी का पासवर्ड तो घबराएं नहीं, ऐसे आसानी से कर सकते हैं रिकवर

Tue, 02 Nov 2021 02:27 PM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways How to recover irctc password process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के समय में अधिकतर लोग ट्रेनों में सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट ही कराते हैं। कुछ साल पहले तक लोगों को टिकट लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, रेलवे काउंटरों पर घंटों लाइनों में खड़े रहना पड़ता था, लेकिन अब टिकट लेना बेहद ही आसान हो गया है और इसे आसान बनाया है इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने। अगर आपके पास आईआरसीटीसी की आईडी है तो आप घर बैठे आसानी से टिकट काट सकते हैं और वो भी कंफर्म। हालांकि कभी-कभी ऐसा होता है कि लोगों ने काफी दिनों से कोई टिकट बुक नहीं किया होता है तो वो आईआरसीटीसी की आईडी या फिर पासवर्ड ही भूल जाते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी आईआरसीटीसी का पासवर्ड भूल गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि कैसे आप आसानी से उसे रिकवर कर सकते हैं। 

Indian Railways How to recover irctc password process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिकवर करने के लिए सबसे पहले तो आपको आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करनी होगी। उसके बाद Forgot Password के विकल्प पर क्लिक करना होगा और अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, आईआरसीटीसी यूजर आईडी, पता, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज भी दर्ज करना होगा। 

Indian Railways How to recover irctc password process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सभी जानकारियां भरने के बाद आईआरसीटीसी आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पासवर्ड रिकवर करने के लिए विवरण भेजेगा, जिसका इस्तेमाल कर आप आसानी से अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं और नया पासवर्ड बना सकते हैं। इसके बाद आप आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways How to recover irctc password process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आईआरसीटीसी पर आपका अकाउंट नहीं है तो टिकट काटने के लिए सबसे पहले तो आपको एक अकाउंट बनाना पड़ेगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, IRCTC आईडी और पासवर्ड डालकर आसानी से नया अकाउंट बना सकते हैं और ट्रेन, बस या फ्लाइट की टिकट ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed