फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपकी जेब में पड़ा नोट नकली तो नहीं? इन तरीकों से करें पहचान

Sat, 28 Dec 2019 11:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 28 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
identify fake currency notes by these ways according to RBI

पिछले कुछ समय में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में 2000 रुपये, 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये, 50 रुपये और 10 रुपये के नए नोट जारी किए हैं। इसे नकली नोटों को बंद करने के लिए अच्छा कदम माना गया था। लेकिन अब इन नए नोटों की भी कॉपी बनाई जा रही है। बाजार में नकली नोट दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। नकली नोट जांचने की आपको कई तरकीबें पता होंगी, फिर भी रुपये से संबंधित कई सारी बाते ऐसी हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। ऐसे में हम आज आपको भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप आसानी से नकली नोटों की पहचान कर पाएंगे। 

identify fake currency notes by these ways according to RBI

आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों के सिक्योरिटी थ्रेड पर तीन शब्द लिखे होंगे- भारत, RBI और नोट का मूल्य। इसके साथ ही नोट के बाईं ओर देवनागरी में उसकी कीमत लिखी होती है और एक वॉटरमार्क भी होता है। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ बना होता है। नोट के पिछले हिस्से पर गौर करने पर आप पाएंगे कि इसके बाईं ओर इसका प्रिंटिंग वर्ष मुद्रित होगा। मंगलयान की तस्वीर नोट के बीच में साफ दिखाई देगी। 

आरबीआई द्वारा जारी नोट पर एक ज्योमेट्रिक पैटर्न है, जो गांधी जी की तस्वीर के बिल्कुल करीब है। जब नोट को तिरछा किया जाता है तो सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरे से नीले की ओर बदलता है। महात्मा गांधी सीरीज के नए नोट में आरबीआई के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। इसके साथ ही नोट पर स्वच्छ भारत का लोगो भी होगा।

identify fake currency notes by these ways according to RBI

दृष्टिबाधित ऐसे पहचानें

दृष्टिबाधित लोग भी नोटों की पहचान कर सकते हैं। नोट के आगे के हिस्से पर बाईं और दाईं ओर सात लाइन बनी होती हैं। आयताकार आकृति में उभरे अक्षरों में नोट की कीमत लिखी होती है। नोट पर महात्मा गांधी की आकृति और अक्षरों में लिखी कीमत उभरी हुई होती है। इसके साथ ही नोट पर अशोक स्तंभ की आकृति भी उभरी हुई होगी।

यह भी पढ़ें: यहां पर सात पैसे में मिलता है एक लीटर पेट्रोल, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

ये है नोटों का साइज

आरबीआई द्वारा जारी किए गए नोटों का एक तय साइज होता है। 2000 रुपये के नोट का साइज 66×166 एमएम होता है। वहीं 500 रुपये के नोट का साइज 66×150 एमएम होता है। 200 और 100 रुपये के नोट का साइज क्रमश: 66x146 और 66x142 एमएम होता है। 100 रुपये के नोट का साइज होता है 63x142 एमएम और 50 रुपये के नोट सा साइज 66x135 एमएम है। आरबीआई द्वारा जारी किए गए 10 रुपये के नोट का साइज 63x123 एमएम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
identify fake currency notes by these ways according to RBI

यदि आपको नकली नोट की पहचान करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप paisaboltahai.rbi.org.in वेबसाइट पर नए नोट की पूरी जानकारी फोटो और ग्राफिक्स के साथ समझ सकते हैं। इस वेबसाइट पर सभी नोट के फीचर्स की जानकारी मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: एक जनवरी से एसबीआई बदल रहा है ATM से पैसे निकालने का नियम

2016 में 24.61 करोड़ की नकली करेंसी जब्त

2016 में जब नोटबंदी लागू हुई तो यह माना गया था कि देश में अब नकली करेंसी का प्रवाह बंद हो जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी लागू होने के अगले ही साल नकली करेंसी में अच्छा खासा इजाफा हुआ था। 2016 में कुल 24.61 करोड़ रुपये की नकली करेंसी जब्त की गई। 1398 मामले दर्ज हुए और 1376 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
identify fake currency notes by these ways according to RBI

2017 में 28 करोड़ की नकली करेंसी जब्त

अगले साल यानी 2017 में यह उम्मीद थी कि नकली करेंसी का ग्राफ अब बहुत नीचे चला जाएगा। लेकिन परिणाम इसके विपरित आया। इस साल 28 करोड़ रुपये के मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए। ऐसे नोटों की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक थी। 

यह भी पढ़ें: साल 2020 में अपनाएं अमीरों की ये आदतें, कुछ ही समय में जमा हो जाएंगे ज्यादा पैसे

सबसे ज्यादा पकड़े गए पुराने 500 रुपये के नोट

डाटा के अनुसार, 2017 में सबसे ज्यादा 500 रुपये के नकली नोट पकड़े गए थे। पूरे देश से कुल 1,02,815 करेंसी नोट 500 रुपये के पकड़े गए थे। दूसरे स्थान पर 100 रुपये के नोट की संख्या थी। इसके कुल 92,778 नकली नोट पकड़े गए थे। इसके बाद तीसरे स्थान पर दो हजार के नोटों की संख्या है। इसके कुल 74,898 नकली नोट पकड़े गए थे। चौथे स्थान पर नोटबंदी के समय बंद हुआ 1000 रुपये का नोट है। इसके कुल 65,371 नकली नोट पकड़े गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed