फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी खबर: एक फरवरी से हो रहे हैं ये छह बदलाव, बंद हो सकता है आपका WhatsApp व ATM कार्ड

Wed, 29 Jan 2020 11:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jan 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Important changes from 1 february including WhatsApp stop working gas cylinder price and LIC policy

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट एक फरवरी 2020 को पेश होगा। वहीं आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जो भी एलान करेंगी, वो पूरे साल लागू होंगे। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण एलानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक फरवरी 2020 से ही लागू हो रहे हैं। इनमें रसोई गैस सिलिंडर के दाम, बंद हो रही एलआईसी की 23 पॉलिसी, बैंक कर्मियों की हड़ताल, व्हाट्सएप, एटीएम कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी, आदि शामिल हैं। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में। 


 

Important changes from 1 february including WhatsApp stop working gas cylinder price and LIC policy

75 लाख स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा WhatsApp

व्हाट्सएप (WhatsApp) 1 फरवरी 2020 से लाखों स्मार्टफोन पर अपना सपोर्ट बंद कर रहा है। ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन यूजर्स को हर हाल में 31 जनवरी 2020 तक नया स्मार्टफोन खरीदना होगा। 1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले वर्जन वाले स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है। 

Important changes from 1 february including WhatsApp stop working gas cylinder price and LIC policy

रसोई गैस के बदलेंगे दाम

एक फरवरी को रसोई गैस सिलिंडर के दाम बदल जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर होता है। हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलिंडर और हवाई तेल के दाम बदलते हैं।

जनवरी में 19 रुपये बढ़ गए थे रसोई गैस के दाम

सरकार ने नए साल 2020 के पहले ही दिन रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 19 रुपये का इजाफा किया था। ये बढ़ोतरी गैर सब्सिडी वाले सिलिंडरों के लिए की गई थी। इसके अलावा विमान ईंधन के दामों में भी 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। ये कदम अंतरराष्ट्रीय दामों में आई तेजी की वजह से उठाया गया है।  

यह भी पढ़ें: फरवरी में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें सारे काम

714 रुपये हो गया था दाम

गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलो वाला सिलिंडर, जो पहले 695 रुपये में मिलता था, वह जनवरी में 714 रुपये का हो गया था। यह बढ़ोत्तरी एक जनवरी, 2020 से प्रभावी हुई। सितंबर, 2019 के बाद खाना पकाने के काम में आने वाली गैस में यह पांचवी बढ़ोतरी थी। बीते पांच महीनों में इसके दाम 139.50 रुपये तक बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Important changes from 1 february including WhatsApp stop working gas cylinder price and LIC policy

बंद हो जाएंगी LIC की ये 23 योजनाएं

अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की कोई योजना लेने पर विचार कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि एलआईसी 31 जनवरी 2020 के बाद करीब दो दर्जन प्लान बंद करने जा रहा है। यानी एक फरवरी 2020 से आपको एलआईसी की ये योजनाएं मिलनी बंद हो जाएंगी। नवंबर 2019 के अंत में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ( IRDAI ) ने जीवन बीमा कंपनियों को उन लाइफ इंश्योरेंस और राइडर्स को बंद करने को कहा था जो नए प्रोडक्ट गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं थे। इससे पहले इन कंपनियों को इन प्रोडक्ट्स को वापस लेने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 दी गई थी, जिसे 31 जनवरी तक बढ़ाया गया। साथ ही मौजूदा जीवन बीमा पॉलिसियों में बदलाव या उनके लिए दोबारा अनुमति लेने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2020 है। 

यह भी पढ़ें: IRCTC की फर्जी वेबसाइट से लोगों की कट रही है जेब, कंपनी ने किया सावधान

एलआईसी की 23 लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स और राइडर्स  बंद हो रही हैं। इनमें ये योजनाएं शामिल हैं-

  • एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान
  • एलआईसी आधार स्तंभ
  • एलआईसी आधार शिला
  • एलआईसी जीवन उमंग
  • एलआईसी जीवन शिरोमणि
  • एलआईसी बीमा श्री
  • एलआईसी माइक्रो बचत
  • एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लस (यूलिप)
  • एलआईसी प्रीमियम वेवर राइडर (राइडर)
  • एलआईसी न्यू ग्रुप सुपरएन्युएशन कैश एक्युमुलेशन प्लान (ग्रुप प्लान)
  • एलआईसी न्यू ग्रुप ग्रेच्युटी कैश एक्युमुलेशन प्लान (ग्रुप प्लान)
  • एलआईसी न्यू ग्रुप लीव इनकैशमेंट प्लान (ग्रुप प्लान)
  • एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
  • एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान
  • एलआईसी न्यू मनी बैक-20 साल
  • एलआईसी न्यू जीवन आनंद
  • एलआईसी अनमोल जीवन-II
  • एलआईसी लिमिटेड प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
  • एलआईसी न्यू चिल्ड्रंस मनी बैक प्लान
  • एलआईसी जीवन लक्ष्य
  • एलआईसी जीवन तरुण
  • एलआईसी जीवन लाभ प्लान 
  • एलआईसी न्यू जीवन मंगल प्लान
विज्ञापन
Important changes from 1 february including WhatsApp stop working gas cylinder price and LIC policy

हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी

अगर आप बैंक के कामकाज निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह लगातार तीन दिनों तक देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। आगामी 31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 31 जनवरी और एक फरवरी 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं दो फरवरी को रविवार है, इसलिए उस दिन भी आप बैंक का कोई कामकाज नहीं कर पाएंगे। दिल्ली प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव अश्वनी राणा ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। इसलिए देश भर के सभी सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। 

यह भी पढें: सेबी प्रमुख के लिए कर सकते हैं आवेदन, वित्त मंत्रालय ने शुरू की तलाश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed