{"_id":"5ce0e730bdec22076019e4b1","slug":"indian-railway-will-install-video-wall-in-stations-of-delhi-for-better-facilities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लगने जा रही है 'वीडियो वॉल', यात्रियों को मिलेंगी ये अनोखी सुविधाएं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रेलवे स्टेशन पर लगने जा रही है 'वीडियो वॉल', यात्रियों को मिलेंगी ये अनोखी सुविधाएं
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 19 May 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई बदलाव करता रहता है। यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधाएं रेलवे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब रेलवे यात्रियों के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। दरअसल रेलवे स्टेशन पर बड़ी वीडियो वॉल लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे आपको कई सुविधाएं मिलेंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 5
इस वीडियो वॉल की सबसे खास बात ये है कि इसके जरिए यात्रियों को स्टेशन के बाहर से ही अपनी ट्रेनों की जानकारी मिल जाएगी। इस वॉल में रेलगाड़ियों की जानकारी के साथ अन्य आवश्यक संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के जरिए यात्रियों को बेहद लाभ होगा।
3 of 5
इस वीडियो वॉल के जरिए यात्रियों को तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी। दरअसल वीडियो वॉल पर विज्ञापन चलाए जाएंगे, जिसके जरिए रेलवे की कमाई होगी। बता दें कि इन वीडियो वॉल में 70 फीसदी रेलगाड़ियों की जानकारी होगी और 30 फीसदी विज्ञापन चलाए जाएंगे। इस तरह एक साल में रेलवे की कमाई 20 लाख रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हालांकि रेलवे में पहले भी वीडियो वॉल्स लगाई जाती रही हैं। लकिन इस बार के नए कांसेप्ट के तहत रेलवे जो वीडियो वॉल लगा रहा है, उसके जरिए रेलवे को अच्छी कमाई होगी। इन वीडियो वॉल को मल्टीपल एलईडी स्क्रीन के जरिए बनाया जाता है। दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक और कश्मीरी गेट स्टेशन पर इस तरह की बड़ी स्क्रीन पहले ही लगी हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
ये वीडियो वॉल शुरुआत में केवल दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएंगी। इन वीडियो वॉल को नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर लगाया जाएगा। फिलहाल इन्हें सर्कुलेटिंग एरिया में लगाने की योजना है लेकिन बाद में रेलवे द्वारा इस तरह की वॉल को कॉनकोर्स एरिया में भी लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।