फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में पुरुषों से आगे निकल रही हैं महिलाएं, यह है सबूत

Sat, 27 Jul 2019 12:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 27 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Indian women are successful business woman and competing with men

आज कल महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। भारतीय महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। छोटे-मोटे कारोबार ही नहीं, बल्कि देश के बड़े बिजनेस घरानों में भी बेटियां अहम और बराबरी की भूमिका निभा रही हैं। भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का उदाहरण सबसे उपयुक्त है। उन्होंने न सिर्फ अपले पिता की विरासत को संभाला है, बल्कि उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई प्रयास किए हैं।  

कारोबारियों की सफलता की पीछे उनकी पत्नियों का हाथ

अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन फोर्ब्स के अनुसार, पिछले 20 सालों में भारतीय अरबपतियों की संख्या काफी बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बिलियनर क्लब में भारतीय अरबपतियों की संख्या अब पांच फीसदी हो गई है, जो पहले एक फीसदी थी। एक अनुमान के अनुसार हर 33 दिन में भारत में एक अरबपति बढ़ जाता है। बता दें कि इन दिग्गज कारोबारियों की सफलता की पीछे उनकी पत्नियों का हाथ है। आज करीब हर बड़े कारोबारी की बीवी बिजनेस में उनका सहयोग कर रही हैं।  कुछ के तो अपने खुद के कारोबार भी हैं। 

ईशा अंबानी

Indian women are successful business woman and competing with men

ईशा बिजनेस सेंस और पैसों के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं। ईशा का नाम दुनिया के सबसे अमीर बच्चों में शुमार है। ईशा का नाम एशिया की 12 सबसे पावरफुल बिजनेस वुमन की लिस्ट में भी शामिल है। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था। वहीं, 2018 में फोर्ब्स ने उन्हें उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर दो पर रखा है। 

राखी कपूर टंडन

Indian women are successful business woman and competing with men

यस बैंक के फाउंडर और सीईओ डॉ राणा कपूर की बेटी राखी कपूर भी आज एक सफल महिला हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से एमबीए करने के बाद राखी ने यस बैंक का ब्रांड मैनेजमेंट और प्लानिंग डिपार्टमेंट संभाला है। इतना ही नहीं, राखी रूरल एग्री वेंचर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की मालिक भी हैं। उन्होंने दिल्ली व दुबई बेस्ड बिजनेसमैन अल्केश टंडन से शादी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयशा थापर

Indian women are successful business woman and competing with men

दुनिया में सबसे अधिक वेतन लेने वाले बैंकर्स में से एक निकेश अरोड़ा की पत्नी भी एक सफल महिला के तौर पर जानी जाती हैं। साल 2014 में आयशा थापर ने निकेश अरोड़ा से शादी की थी। बता दें कि निकेश अरोड़ा सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। बता दें कि आयशा सीटी ग्रुप के रियल इस्टेट इंडियन सिटी प्रॉपर्टीज इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। थापर ने बॉस्टन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। 

विज्ञापन

गायत्री रेड्डी

Indian women are successful business woman and competing with men

भारत की एक जानी-मानी अखबार के मालिक की बेटी गायत्री रेड्डी भी आज एक सफल महिला के तौर पर जानी जाती हैं। उनकी शादी अनीश भाटिया से हुई है, जिनकी एयर एशिया में हिस्सेदारी है। गायत्री रेड्डी फीचर एडिटर रह चुकी हैं और उन्होंने ट्रैवल, फैशन, खान-पान और खेल पर कई आर्टिकल और इंटरव्यु लिखे हैं। उनके ससुर दिल्ली के बड़े कारोबारी हैं और उनके जेठ अमित भाटिया लक्ष्मीनिवास मित्तल के दामाद हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed