पिछले कुछ दिनों से देश में तेल और रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। हालांकि आज नए वित्त वर्ष (2021-22) की शुरुआत से ही जनता को थोड़ी राहत मिली है। आज तेल व गैस सिलिंडर की कीमत में बदलाव हुआ है। गुरुवार को विमान ईंधन या एटीएफ के दाम में कटौती की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलिंडर भी सस्ता किया है, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आम आदमी के लिए राहत: सिलिंडर व जेट ईंधन हुआ सस्ता, पेट्रोल-डीजल स्थिर, जानिए कितनी है कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन फीसदी घटी जेट ईंधन की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते पिछले दो महीनों में पहली बार गुरुवार को विमान ईंधन या एटीएफ के दाम में तीन फीसदी की कटौती की गई। सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक एविएशन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,887 रुपये प्रति किलोलीटर या तीन फीसदी घटकर 58,374.16 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। फरवरी के बाद से कीमतों में चार बार बढ़ोतरी के बाद यह पहली कटौती है।
आगे जानते हैं सिलिंडर की कीमत-
10 रुपये सस्ता हुआ सिलिंडर
घरेलू सिलिंडर की कीमत में कमी की गई है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन से ही आम आदमी को राहत मिलने जा रही है। इंडियन ऑयल लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की गई है। कटौती के बाद एक अप्रैल से दिल्ली में एक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये, कोलकाता में 835.50 रुपये, मुंबई में 809 रुपये और चेन्नई में 825 रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें: New Rules: जरूरी खबर: आज से देश में बदल गए टैक्स, चेकबुक, आदि से जुड़े ये 10 नियम
लगातार बढ़ रहे थे दाम
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2021 में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए थे, इसके बाद 14 फरवरी को 50 रुपये और 25 फरवरी को एक बार फिर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
बीते दिसंबर के बाद से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में लगातार तेजी आ रही थी। दिसंबर 2020 में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में दो बार इजाफा किया गया था। एक दिसंबर को घरेलू एलपीजी की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये की गई थी। वहीं, इसके बाद 15 दिसंबर को एक सिलिंडर की कीमत बढ़ाकर 694 रुपये कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: आज से नहीं कर पाएंगे इन पांच बैंकों की चेकबुक से पेमेंट, पासबुक भी हुई अमान्य
आईओसी ने कहा, 'कच्चे तेल और पेट्रोलिम उत्पादों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवंबर 2020 से चढ़ रहे हैं। भारत काफी हद तक कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है और कीमतें बाजर से जुड़ी हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम में वृद्धि होने पर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं।'
आगे जानते हैं पेट्रोल और डीजल की कीमत-
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
यह भी पढ़ें: निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक