डेबिट कार्ड की तरह ही क्रेडिट कार्ड भी बहुत काम के होते हैं। इसके कई फायदे हैं। अगर आपको शॉपिंग करनी है और उस समय आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप क्रेडिट कार्ड की मदद से आसानी से बिना किसी परेशानी के खरीदारी कर सकते हैं और क्रेडिट कार्ड का बिल बाद में चुका सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का एक फायदा यह भी है कि अगर आपको कभी कैश की जरूरत है तो क्रेडिट कार्ड से आसानी से कैश निकाल सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं। लेकिन जानकार कहते हैं कि क्रेडिट कार्ड से कैश तभी निकालना चाहिए, जब आपको बहुत ज्यादा जरूरत हो। समय के साथ आप अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड भी कर सकते हैं। इससे आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ जाएगी। हालांकि अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, वरना नुकसान भी हो सकता है।
काम की बात: क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:32 AM IST
विज्ञापन