सब्सक्राइब करें

काम की बात: अब गलत अकाउंट में नहीं होगा आपका पैसा ट्रांसफर, बैंक पहले ही कर देगा आगाह

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 09 Nov 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
icici bank i safe banking service Now your money will not be transferred to the wrong account icici bank introduced new service i safe banking
icici bank i safe banking service - फोटो : pixabay

अक्सर हम में से कई लोग जब पैसों को ट्रांसफर करते हैं, तो विवरण को दर्ज करते वक्त हुई कुछ गलतियों के कारण पैसा गलत खाते में चला जाता है। ऐसे में उन पैसों को दोबारा पाने के लिए व्यक्ति को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई मर्तबा बहुत कोशिश करने के बाद पैसे आ जाते हैं, तो कई बार ऐसा नहीं हो पाता। हालांकि इस बीच व्यक्ति के समय और धन की काफी बर्बादी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत के अग्रणी बैंकों में से एक icici बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा का नाम आई सेफ है। इसके आने से पैसों के गलत अकाउंट में ट्रांसफर होने की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। ऐसे में आपके द्वारा भेजा गया पैसा सफलतापूर्वक बेनिफिशियरी के अकाउंट में पहुंचेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं icici के इस नए फीचर आई सेफ के बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
icici bank i safe banking service Now your money will not be transferred to the wrong account icici bank introduced new service i safe banking
icici bank i safe banking service - फोटो : iStock

icici बैंक की इस सुविधा के अंतर्गत खाताधारक जैसे ही बेनिफिशियरी का अकाउंट डिटेल्स, IFSC कोड, खाताधारक का नाम को दर्ज करेगा। उसके बाद ये आई सेफ उसके विषय में आपको जांच करके बता देगा कि संबंधित बैंक डिटेल्स प्रमाणिक है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
icici bank i safe banking service Now your money will not be transferred to the wrong account icici bank introduced new service i safe banking
icici bank i safe banking service - फोटो : iStock

आई-सेफ सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 99 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। उसके बाद ही आप इसकी मदद से संबंधित व्यक्ति के बैंक की प्रमाणिकता की जांच कर सकते हैं। icici बैंक के खाताधारकों के लिए ये सुविधा ऑप्शनल है।  

icici bank i safe banking service Now your money will not be transferred to the wrong account icici bank introduced new service i safe banking
icici bank i safe banking service - फोटो : iStock

हालांकि इस सुविधा का लाभ केवल icici बैंक के खाताधारक ही उठा सकते हैं। इसके आने से icici बैंक के कई खाताधारकों को फायदा पहुंचा है। अब वो ज्यादा सिक्योर और प्रमाणिक ढंग से अपने पैसों को किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में भेज सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed