अपने घर और उसकी देखरेख के लिए हम सभी चिंतित रहते हैं। अक्सर हमारे घरों में कई तरह की दिक्कतें आती हैं, जिसको ठीक करवाने में हमारा एक बड़ा खर्चा हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी खास इंश्योरेंस स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके घर के ढांचे के साथ-साथ उसके अंदर के सामानों को भी कवर करती है। इस खास प्लान का नाम भारत गृह रक्षा पॉलिसी है। इस पॉलिसी को खरीदने पर आपको ढेरों फायदे मिलेंगे। बीमा नियामक इरडा ने इस स्कीम की शुरुआत की है। इस प्लान को लेने पर घर के अंदर की वस्तुएं 20% तक कवर हो जाती हैं। अगर आपने 40 लाख रुपये में घर का बीमा लिया है, तो घर के सामानों को 8 लाख रुपये तक कवर किया जाएगा। ये पॉलिसी आपके घर के भवन के साथ साथ बरामदा, पार्किंग की जगह, पानी की टंकी, गैरेज आदि जगहों को भी कवर करती है।
भारत गृह रक्षा पॉलिसी: होम इंश्योरेंस की ये पॉलिसी है काफी खास, खरीदने पर घर के साथ सामानों को भी मिलेगा कवर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन