सब्सक्राइब करें

काम की बात: ईपीएफ खाते में कैसे अपडेट करें बैंक अकाउंट डिटेल? जान लीजिए पूरा प्रोसेस

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
How to update bank account details in epf account know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफ नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत काम की चीज है। ईपीएफ में पैसा निवेश करने के बहुत से फायदे हैं। यह भविष्य में पैसों को लेकर होने वाली चिंताओं को तो दूर करता ही है, साथ ही यह परिवार को सुरक्षा भी प्रदान करता है। नौकरी करने वाले लोग पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड से शायद ही अनजान होंगे। पीएफ अकाउंट को निवेश और बचत का एक अच्छा जरिया माना जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर आप पीएफ का पैसा निकाल भी सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। ईपीएफ खाते से जुड़े कई ऐसे नियम हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। अगर आपके पास पीएफ अकाउंट है तो आपको खाते से जुड़ी हर चीज के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। क्या आप जानते हैं कि ईपीएफ खाते में बैंक अकाउंट डिटेल कैसे अपडेट किया जाता है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसका पूरा प्रोसेस क्या है?

Trending Videos
How to update bank account details in epf account know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पीएफ खाते में बैंक डिटेल ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको 'यूनिफाइड मेंबर पोर्टल' पर जाना होगा और वहां यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करते हुए अपने खाते हो लॉगिन करना होगा। इसके बाद मैनेज सेक्शन में जाएं और मेन्यू से केवाईसी पर क्लिक करें। फिर डॉक्यूमेंट्स पर क्लिक करके अपना वैलिड बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी दर्ज करें। इसके बाद सेव पर क्लिक कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to update bank account details in epf account know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जैसे ही आप डिटेल को सेव करेंगे, आपकी रिक्वेस्ट दर्ज हो जाएगी और स्क्रीन पर 'केवाईसी पेंडिंग फॉर अप्रूवल' लिखा आ जाएगी। अगर आपको ईपीएफओ सेवाओं से संबंधित कोई शिकायत दर्ज करानी हो तो इसके लिए आपको http://epfigms.gov.in पर जाना होगा और वहां शिकायत पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

How to update bank account details in epf account know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपको अपना पीएफ बैलेंस चेक करना है तो इसका तरीका बेहद ही आसान है। यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर आप अपना मौजूदा बैलेंस पता कर सकते हैं। दरअसल, आपकी कॉल अपने आप कट हो जाती है और फिर मैसेज से आपको पीएफ बैलेंस की डिटेल मिल जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed