एक आरोग्य जीवन ही स्वस्थ जिंदगी की बुनियाद होती है। हम में से अधिकतर लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सेविंग करते हैं। कई मर्तबा दुर्भाग्यवश गंभीर बीमारी होने पर हमारी सारी सेविंग्स इलाज में ही खर्च हो जाती है। ऐसे में हमने जो बचत एक सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखकर की होती है। उसका पूरा खर्चा बीमारी के इलाज कराने में चला जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ साथ एक अच्छा मेडिकल कवर भी पा सकते हैं। एलआईसी की इस खास पॉलिसी का नाम भारतीय जीवन बीमा आरोग्य रक्षक प्लान है। इस हेल्थ इंश्योरेंस के ढेरों फायदे हैं। ये एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, रेगुलर प्रीमियम वाली व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा स्कीम है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से -
LIC आरोग्य रक्षक पॉलिसी: स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए एलआईसी की ये स्कीम है काफी खास, खरीदने पर मिलेंगे ढेरों लाभ
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन