सब्सक्राइब करें

काम की बात: रुपये-पैसों से जुड़ी ये खराब आदतें आज ही छोड़ दें, वरना पड़ सकता है पछताना

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Tip of the day leave these bad habits related to money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमीर बनना कौन नहीं चाहता है, लेकिन इसके लिए बहुत सारी चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। पैसों को खर्च करना तो हर कोई जानता होगा, लेकिन पैसे कैसे कमाए जाएं, उन्हें कैसे बचाया जाए, ये कुछ ही लोग कर पाते हैं। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग पहले खर्च और बाद में बचत के बारे में सोचते हैं। ये बहुत ही खराब आदत होती है। ऐसा करने से आपको भविष्य में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं और आप चाह कर भी उनका हल नहीं निकाल पाएंगे। इसलिए खर्च के साथ-साथ बचत भी जरूरी है। जानकार कहते हैं कि लोगों को अपनी आय का 20-30 फीसदी हिस्सा बचत में जरूर लगाना चाहिए। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो लॉन्ग टर्म बचत के बारे में सोचना चाहिए, ताकि रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सपोर्ट की कोई दिक्कत न हो। आइए जानते हैं रुपये-पैसों से जुड़ी कुछ और खराब आदतों के बारे में, जो लोग अक्सर करते हैं। 

Trending Videos
Tip of the day leave these bad habits related to money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपनी सैलरी के 20-30 फीसदी हिस्से में से ही एक छोटा सा हिस्सा इमरजेंसी के लिए भी रखें। वो कहते हैं न कि मुसीबत कभी भी बताकर नहीं आती। इसलिए इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मुश्किल वक्त में कभी-कभी उधार मिलने में भी बहुत दिक्कत होती है, इसलिए बेहतर होगा कि इमरजेंसी के लिए भी एक फंड बनाकर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tip of the day leave these bad habits related to money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अपने ईएमआई बिल का पेमेंट हमेशा टाइम पर करें। कई लोगों की यह आदत होती है कि वे क्रेडिट कार्ड का बिल या लोन की ईएमआई समय पर भरना भूल जाते हैं, ऐसे में उन्हें लेट पेमेंट फीस भी देनी पड़ती है। ये एक खराब आदत है, जिसमें बिना बात के आपके एक्स्ट्रा पैसे बर्बाद होते हैं। साथ ही समय पर बिल न भरने से क्रेडिट स्कोर भी खराब हो जाता है, जिससे आगे लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है। 

Tip of the day leave these bad habits related to money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी या शोज देखना किसे पसंद नहीं है। लोग इसके लिए झट से सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग सब्सक्रिप्शन लेने के बाद उस ओटीटी प्लेटफॉर्म को भूल जाते हैं और सब्सक्रिप्शन के लिए उनका भुगतान चलता रहता है। ये एक तरह से पैसों की बर्बादी होती है। इसलिए बेहतर होगा कि इस्तेमाल न किए जाने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन बंद करा दें। 

विज्ञापन
Tip of the day leave these bad habits related to money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कई लोगों की यह आदत होती है वे अपने पैसों को बैंक अकाउंट में ही पड़े रहने देते हैं। वे उन पैसों को कहीं निवेश करने का जोखिम नहीं लेना चाहते या उन्हें इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। जानकार कहते हैं कि आपको अपने पैसों को सही जगह निवेश जरूर करना चाहिए, ताकि वो निवेश आगे आपके भविष्य में काम आए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed