सब्सक्राइब करें

काम की बात: बैंक में पांच लाख रुपये से ज्यादा रखना चाहिए या नहीं? जान लीजिए ये जरूरी बात

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
why you should not keep more than Rs 5 lakh in one bank account know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसा कहते आपने किसी न किसी को तो सुना ही होगा कि बैंक में ज्यादा पैसे नहीं रखने चाहिए, लेकिन आप उनसे उसका कारण पूछ लें तो यकीनन वो नहीं बता पाएंगे। दरअसल, लोगों में बैंक और पैसों को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। कुछ लोग तो ये भी कहते हैं कि बैंक में पांच लाख रुपये से ज्यादा जमा करके नहीं रखना चाहिए, जबकि ऐसा कोई नियम है ही नहीं। आप जितना मर्जी चाहे उतना अपने बैंक अकाउंट में पैसा रख सकते हैं। बैंक के डूबने या दिवालिया होने की स्थिति में नियम कहता है कि सरकार आपको पांच लाख रुपये देगी, यानी बैंक में पांच लाख रुपये तक की सुरक्षा की गारंटी रहती है। अगर आपके बैंक अकाउंट में पांच लाख रुपये जमा हैं और संबंधित बैंक दिवालिया होता है तो आपके पांच लाख रुपये पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। शायद इस वजह से लोग सोचते होंगे कि बैंक में पांच लाख रुपये से ज्यादा नहीं रखने चाहिए। 

Trending Videos
why you should not keep more than Rs 5 lakh in one bank account know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि बैंक में ज्यादा पैसे रखने के कुछ नुकसान भी होते हैं। पहला तो ये कि अकाउंट में अधिक पैसों की वजह से आप इनकम टैक्स की नजर में आ सकते हैं। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पैसों पर इनकम टैक्स का नोटिस तभी आएगा, जब उन पैसों का कोई सोर्स पता न हो। इसलिए आपको बैंक में जमा अपने पैसों की पूरी डिटेल रखनी होगी कि पैसा कहां से आया, आपके अकाउंट में कैसे जमा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
why you should not keep more than Rs 5 lakh in one bank account know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपके बैंक अकाउंट में अधिक पैसा हो और आप इनकम टैक्स के सामने उन पैसों के सोर्स को साबित नहीं कर पाए तो फिर मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। आपके बैंक अकाउंट सो सीज किया जा सकता है, आप पर कार्रवाई हो सकती है। 

why you should not keep more than Rs 5 lakh in one bank account know here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सेविंग अकाउंट में ज्यादा पैसा रखने का एक नुकसान ये भी है कि जमा राशि पर ब्याज कम मिलता है। ऐसे में बैंक में ज्यादा पैसे जमा करने का कोई फायदा नहीं है। जानकार कहते हैं कि बेहतर होगा आप उन पैसों को फिक्स डिपॉजिट कर दें या म्यूचुअल फंड में लगा दें। इसपर ब्याज ज्यादा मिलेगा, यानी आपको ज्यादा फायदा होगा। इसलिए बैंक में ज्यादा पैसा रखने से पहले एक बार अच्छी तरह सोच विचार लें, कहीं नुकसान न हो जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed